![](https://lokayatdarpan.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231114-WA0004-1024x768.jpg)
*शमसुलहक खान की रिपोर्ट*
*महिला थाना द्वारा पति-पत्नी के 02 जोड़े को उनके बीच विभिन्न कारणों से मतभेदों को दूर कर मिलाया गया।*
आज 14.11.2023 को महिला थाना पर ग्राम पिपरा प्रथम थाना बेलहर कला जनपद संत कबीर नगर व ग्राम रौता चौराहा ब्लॉक रोड गांधीनगर थाना कोतवाली जनपद बस्ती के रहने वाले 02 शादी शुदा जोडें, जिनके बीच पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था, जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से विभिन्न कारणों से खराब चल रहे थे, अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे, किंतु अब दोनों पक्षों को प्रभारी महिला थाना श्रीमती निधि यादव व महिला हेल्प डेस्क की म0का0 आशा गोंड की काफी कोशिशों और समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए। सुलहनामा लिखवा कर दोनों पति- पत्नी को महिला थाने से राज़ी-खुशी विदा किया गया।