मिडटर्म हार के बाद ट्रंप सख्त, 18 हजार भारतीयों के डिपोर्टेशन की तैयारी; H-1B नियम भी होंगे कड़े

मिडटर्म चुनावों में हार के बाद ट्रंप प्रशासन भारतीय प्रवासियों पर सख्ती बढ़ाने की तैयारी में है। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे करीब 18 हजार भारतीयों के डिपोर्टेशन में तेजी लाई जा सकती है, साथ ही H-1B वर्क वीजा के नियम और कड़े किए जा सकते हैं। 2025 में 3,567 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया था, जो 15 साल का रिकॉर्ड था, जबकि भारत से H-1B रजिस्ट्रेशन 1.72 लाख से घटकर 1.06 लाख रह गए हैं।
स्रोत: Prabhasakshi — पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें: https://www.prabhasakshi.com/amp/news/trump-administration-tightens-h1b-visa-norms-and-prepares-to-deport-18000-indians



