Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी कहा – खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Follow

Published on: 28-11-2023

◆ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज राज्य स्तरीय सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता में विजेता गोड्डा के खिलाड़ियों ने मुलाकात की

◆ मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी कहा – खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज 8 वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता के बालक एवं बालिका वर्ग में विजेता रही गोड्डा जिले के खिलाड़ियों ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि गुमला के घाघरा में आयोजित नेटबॉल की ट्रेडिशनल एवं फास्ट फाइव सब जूनियर चैंपियनशिप के बालक एवं बालिका दोनों ही वर्गों में गोड्डा टीम ने खिताब जीता है। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।

पंचायतों में खेल मैदान किए जा रहे विकसित, खिलाड़ियों को मिल रहा खेल सामग्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस सिलसिले में पंचायतों में खेल मैदान विकसित किया जा रहे हैं । सिदो- कान्हू क्लब के माध्यम से खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट्स के साथ अन्य सुविधाएं दी जा रही है। यहां के नौजवान खेलों के माध्यम से अपना भविष्य संवारने के साथ अपने प्रदर्शन से देश और राज्य का नाम रोशन करें, इसके लिए सरकार सभी सहयोग करेगी।

इस मौके पर गोड्डा जिला नेटबॉल टीम की कोच सुश्री मोनालिसा कुमारी, सचिव श्री गुंजन कुमार झा, अंपायर शिवराम कृष्ण देहरी, दुमका जिला नेटबॉल एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद हकीम और कुलदीप कुमार रवि मौजूद थे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।