Breaking News
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मार्च में भारत आने की संभावना: एजेंडे में यूरेनियम, व्यापार समझौता; चीन की धुरी के कुछ दिनों बाद आता है‘जो भी उनके खिलाफ आएगा वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा’: टी20 विश्व कप से पहले भारत के अपराजेय दिखने पर इरफान पठान ने दुनिया को दी चेतावनी | क्रिकेट समाचारज़मीन में निवेश करने से पहले जानने योग्य 8 महत्वपूर्ण बातेंलाल झंडों के बावजूद, कर्नाटक ने बेंगलुरु में 22 दलित और ओबीसी मठों को 255 करोड़ रुपये की जमीन दी। बेंगलुरु समाचारचीन के शीर्ष जनरल पर आधिकारिक पदोन्नति के बदले अमेरिका को परमाणु रहस्य लीक करने का आरोप: रिपोर्टअभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा, एलीट क्लब में शामिल हुए | क्रिकेट समाचारअनुभवी पत्रकार और लेखक मार्क टुली का 90 वर्ष की उम्र में निधन | भारत समाचारचोर ने चुराया फोन, देखी प्रेमानंद महाराज जी की फोटो – बिना कुछ कहे लौटा दिया!‘मतदाता एक भाग्य विधाता’: पीएम मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। भारत समाचार‘बांग्लादेश ने ज़रूरत से ज़्यादा ज़ोर दिया’: बीसीबी के पूर्व सचिव ने टी20 विश्व कप से हटने की आलोचना की | क्रिकेट समाचार

मुख्यमंत्री ने जनपद रायबरेली के 13 बाल विकास परियोजना कार्यालय 92 आंगनबाड़ी केन्द्रों का लोग भवन से किया लोकार्पण

Published on: 20-09-2023

रायबरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद रायबरेली के 13 बाल विकास परियोजना कार्यालय-सहगोदाम व 92 आंगनवाड़ी केन्द्रों का शिलान्यास तथा 14 आंगनवाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण लोकभवन से किया गया जिसका सजीव प्रसारण आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/ लाभार्थियों को बचत भवन में दिखाया गया।

बचत भवन में आयोजित उक्त कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव द्वारा 6 माह पूर्ण करने वाले 10 बच्चों का अन्नप्राशन तथा 10 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गयी।

गर्भवती महिलाओं/ किशोरियों में एनीमिया की दर में कमी लाने तथा 0-5 वर्ष के बच्चों में कुपोषण की दर में कमी लाने हेतु तथा आम जन को उनके स्वास्थ्य व पोषण के विषय में जागरूक करने हेतु बाल विकास विभाग द्वारा विभागीय स्टाल लगाया गया। जिसमें मोटे अनाज से बनी रेसिपी/प्री स्कूल किट/हरी साग सब्जियों/पोषण मटका आदि का प्रदर्शन किया गया साथ ही आम जन को पोषण अभियान से जोड़ कर जन आन्दोलन का रूप देने हेतु पोषण रैली निकाली गयी।

उक्त रैली को मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया उक्त कार्य क्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी व जनपद के समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी/मुख्य सेविका आंगनवाड़ी कार्य कत्री/सहायिका उपस्थित रही।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।