Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

मुख्यमंत्री ने शहीद जवान के शोक संतप्त परिजनों का ढाढ़स बंधाया, कहा – आपकी मदद के लिए सरकार सदैव साथ रहेगी

Follow

Published on: 17-11-2023

माननीय राज्यपाल श्री सी. पी. राधाकृष्णन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा स्थित हाथीबुरु में उग्रवादियों द्वारा बिछाए गए

आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ – 94 बटालियन के बम निरोधक दस्ता के शहीद जवान संतोष उरांव जी के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

◆ मुख्यमंत्री ने शहीद जवान के शोक संतप्त परिजनों का ढाढ़स बंधाया, कहा – आपकी मदद के लिए सरकार सदैव साथ रहेगी

रांची (झारखंड)। माननीय राज्यपाल श्री सी. पी. राधाकृष्णन और माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सीआरपीएफ कैंप, धुर्वा, रांची में पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा स्थित हाथीबुरु में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान उग्रवादियों द्वारा जमीन के नीचे बिछाए गए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ बम निरोधक दस्ता के शहीद जवान संतोष उरांव जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

माननीय राज्यपाल और माननीय मुख्यमंत्री ने शहीद के शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उनका ढाढ़स बंधाया। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के परिवार के साथ सरकार सदैव रहेगी। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार और पुलिस महानिदेशक श्री अजय कुमार सिंह समेत कई वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर उनकी शहादत को नमन किया।

ज्ञात हो कि सीआरपीएफ- 94 बटालियन के बम निरोधक दस्ता के शहीद जवान संतोष उरांव जी का पैतृक आवास गुमला जिले के घाघरा प्रखंड स्थित तोरियाडीह गांव में है। उनके परिवार में मां, पत्नी और दो छोटे-छोटे पुत्र तथा एक भाई है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।