Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

मुख्यमंत्री बरहेट में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में होंगे शामिल 4,351 पंचायत और 50 वार्ड में शिविर का होगा आयोजन

Follow

Published on: 23-11-2023

योजनाओं का लाभ देने के उद्देश्य से फिर आ रही हेमन्त सरकार आपके द्वार

मुख्यमंत्री बरहेट में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में होंगे शामिल
4,351 पंचायत और 50 वार्ड में शिविर का होगा आयोजन

कार्य प्रगति देखने और योजनाओं का लाभ देने जिला जाएंगे मुख्यमंत्री

रांची (झारखंड)। लोगों के अधिकारों के प्रति संवेदनशील मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारभ हुआ था।

इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन 24 नवम्बर को साहेबगंज के बरहेट स्थित गोपलाडीह से पंचायत स्तरीय आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम शुरू करेंगे। यह कार्यक्रम पूरे राज्य के पंचायतों में 26 दिसंबर 2023 तक आयोजित होगा।

इन शिविरों में योजनाओं से अबतक वंचित जरूरतमंदों को लोक कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा।राज्यभर के 4,351 पंचायत और 50 वार्ड में शिविर लगाए जायेंगे।

तीसरी बार हो रहा आयोजन

मालूम हो कि राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पहली बार आपके अधिकार- आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजन किया गया था। पंचायत स्तर शिविर लगाकर ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त करने तथा जांचोंपरांत उन्हें स्वीकृत कर योजना का लाभ स्थल पर ही लाभार्थी को उपलब्ध कराने की उस पहल को अपार सफलता मिली थी। इसके बाद सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर दो चरणों में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

इस दौरान भी लाखों लोगों के आवेदन का शत प्रतिशत निष्पादन हुआ। इस कार्यक्रम की सफलता तथा उपयोगिता को देखते हुए राज्य सरकार ने चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।

नई और पूर्व से संचालित योजनाओं का लाभ मिलेगा

पंचायत और वार्ड स्तर पर आयोजित शिविरों में नई योजना यथा अबुआ आवास योजना, बिरसा सिंचाई कूप योजना, सामुदायिक और व्यक्तिगत वनपट्टा से संबंधित मामले, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त जाति, आय, जन्म, मृत्यु, दिव्यांगता प्रमाण पत्र में जरूरी संशोधन, भूमि से जुड़े मामले, आयुष्मान कार्ड, आम जनों के सामाजिक – आर्थिक बुनियादी जरूरतों से जुड़े मामले, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, श्रम विभाग अंतर्गत श्रमाधान पोर्टल पर प्रवासी श्रमिकों का पंजीकरण, राजस्व अभिलेखों में संशोधन/परिमार्जन, आधार एवं राशन कार्ड में संशोधन, बिजली बिल से संबधित शिकायत का निवारण समेत अन्य कार्य का निष्पादन किया जाएगा।

कुछ मामलों में उपरोक्त योजना के तहत आवेदन भी लिए जाएंगे, जिसका समाधान एक सप्ताह के अंदर करने का प्रयास होगा।

मुख्यमंत्री का होगा भ्रमण

आयोजित शिविर के क्रम में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में प्रत्येक जिले में किसी निश्चित तिथि को एक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा, जहां लाभान्वितों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा। परिसंपत्तियों का वितरण तथा योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया जाएगा।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइकिल के लिए नकद हस्तांतरण(DBT)/ चेक का वितरण होगा।बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, अबुआ बीर दिशोम अभियान अंतर्गत पुराने अथवा नव सृजित वन पट्टों का वितरण समेत अन्य योजनाओं लाभ लाभुकों को मिलेगा।

कल्याण मंच के जरिए मिलेगा लाभ

प्रत्येक शिविर में “कल्याण मंच” स्थापित किया जाएगा जिसके माध्यम से शिविर में ही लाभुकों को निम्नलिखित योजनाओं से संबंधित लाभ/परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा। स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु चलाए गए अभियान के तहत अभियान में निर्मित जाति प्रमाण पत्रों को लेमिनेट करवा कर शिविरों में बांटा जाएगा।

छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल क्रय हेतु प्रतीकात्मक चेक का वितरण होगा। स्वयं सहायता समूह/ क्लस्टर सदस्यों के बीच आई कार्ड और धोती/साड़ी/लूंगी एवं कंबल का वितरण होगा।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।