Tuesday, 17 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश
● LIVE — ताज़ा अपडेट  |  lokayatdarpan.in
लोकायत दर्पण
Lokayat Darpan · Hindi News Portal · Lucknow, India
सत्य • निष्पक्ष • जनहित
ताज़ा ख़बरें, हर पल
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और उत्तर प्रदेश की हर बड़ी ख़बर
ब्रेकिंग न्यूज़
धोनी ने IPL से लिया संन्यास, अब CSK के मेंटर की संभालेंगे जिम्मेदारी●क्वाड ग्रुप फोटो के दौरान पीएम मोदी ने उठाया तिरंगा, ट्रंप बोले- इसे संभालकर रखें●12 दिन में ‘रामायण’ ने कमाए 1,437 करोड़, दूसरे सोमवार को कमाई में 57% की गिरावट●दिल्ली-NCR से हटीं ग्रेप-3 की पाबंदियां, AQI 204 पर पहुंचा; स्कूलों, निर्माण और वाहनों को राहत●12 साल में 183 विदेश दौरे, 900 करोड़ से ज्यादा खर्च; पीएम मोदी की विदेश यात्राओं का हिसाब सामने आया●दिल्ली के शाहदरा में दो मंजिला मकान ढहा, 3 साल की बच्ची समेत 2 की मौत; मलबे से 6 लोगों को निकाला गया●इंदौर कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ का बेबाक अंदाज, बोले- महाकाल की धरती पर आने से कोई नहीं रोक सकता●दिल्ली: मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के पास गोलीबारी, युवक समीर की मौत; गैंगवार का शक●धोनी ने IPL से लिया संन्यास, अब CSK के मेंटर की संभालेंगे जिम्मेदारी●क्वाड ग्रुप फोटो के दौरान पीएम मोदी ने उठाया तिरंगा, ट्रंप बोले- इसे संभालकर रखें●12 दिन में ‘रामायण’ ने कमाए 1,437 करोड़, दूसरे सोमवार को कमाई में 57% की गिरावट●दिल्ली-NCR से हटीं ग्रेप-3 की पाबंदियां, AQI 204 पर पहुंचा; स्कूलों, निर्माण और वाहनों को राहत●12 साल में 183 विदेश दौरे, 900 करोड़ से ज्यादा खर्च; पीएम मोदी की विदेश यात्राओं का हिसाब सामने आया●दिल्ली के शाहदरा में दो मंजिला मकान ढहा, 3 साल की बच्ची समेत 2 की मौत; मलबे से 6 लोगों को निकाला गया●इंदौर कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ का बेबाक अंदाज, बोले- महाकाल की धरती पर आने से कोई नहीं रोक सकता●दिल्ली: मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के पास गोलीबारी, युवक समीर की मौत; गैंगवार का शक
धर्म एवं संस्कृति

यूपी के पचहत्तर जिलों में मनाई जाएगी महर्षि वाल्मीकि जयंती

25 October 2026, 11:38 am  |  लोकायत दर्पण

उत्तर प्रदेश सरकार छब्बीस अक्टूबर को प्रदेश के सभी पचहत्तर जिलों में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी। इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि मंदिरों और रामायण से जुड़े प्रमुख स्थलों पर रामायण पाठ, दीपदान, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। चित्रकूट स्थित महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली लालापुर में वृहद आयोजन होगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर होने वाले कार्यक्रम जनपद, तहसील और विकासखंड स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। इनका उद्देश्य महर्षि वाल्मीकि की कालजयी रचना रामायण में निहित मानवीय मूल्यों, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रमों में पूजन-हवन के साथ लव-कुश प्रसंग भी प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, ध्वनि और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। चित्रकूट के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी के अनुसार लालापुर में रामलीला मंचन, वाल्मीकि रामायण पाठ, भजन संध्या और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। नदी के घाट पर वाल्मीकि आरती भी आयोजित की जाएगी। इसके अलावा कानपुर के बिठूर, राजापुर, श्रावस्ती, अयोध्या और प्रयागराज सहित प्रदेश के अन्य प्रमुख स्थलों पर कार्यक्रम होंगे। सरकार स्थानीय कलाकारों को भी इन आयोजनों में मंच उपलब्ध कराएगी और जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में गठित समितियां कलाकारों का चयन करेंगी।

इसी श्रेणी की और ख़बरें

सभी देखें →