यूपी में 16 IAS अफसरों का तबादला, वाराणसी-कानपुर के मंडलायुक्त बदले; छह जिलों को मिले नए DM

योगी सरकार ने तीन दिन में दूसरी बार बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 IAS अफसरों के तबादले कर दिए। कानपुर के मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन को वाराणसी और वाराणसी के मंडलायुक्त एस. राजलिंगम को कानपुर भेजा गया है। भदोही, चंदौली, गोंडा, जौनपुर, श्रावस्ती और शामली समेत छह जिलों के डीएम भी बदले गए हैं।



