Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

रवि जायसवाल वर्षों से कर रहे हैं मानवसेवा- प्रीतम भाटिया

Follow

Published on: 14-11-2023

जमशेदपुर: लौहनगरी और आस-पास के इलाके में युवा समाजसेवी रवि जायसवाल बिना किसी स्वार्थ के लगातार मानवसेवा कर रहे हैं। यही कारण भी है कि आए दिन किसी न किसी सामाजिक और धार्मिक मंचों से रवि जायसवाल को लगातार सम्मानित किया जा रहा है।

उक्त बातें रवि जायसवाल को उनके कार्यालय में जाकर सम्मानित करने के दौरान साईं मानवसेवा ट्रस्ट के संरक्षक और AISMJWA के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने कहीं। उन्होने कहा कि रवि जायसवाल आए दिन लोगों की भलाई करते नजर आ रहे हैं और यही कारण है कि आम आदमी उन्हें अपनी समस्याओं को सोशल मीडिया के जरिए भी बता रहा है। वे बोले कोरोनाकाल में एक सामान्य व्यवसायी होते हुए भी रवि जायसवाल ने लगभग दस हजार परिवारों को सूखा राशन, दवाईयां और नगद राशि देकर लोगों में अपनी अलग पहचान बनाई है।

अपनों के लिए नहीं अब गैरों के लिए जीना है- रवि

रवि जायसवाल ने कहा कि अपनों के लिए हर कोई जीवन जीता है लेकिन अब मैंने दूसरों के लिए जीना सीख लिया है।

वे कहते हैं मनुष्य जन्म बार-बार नहीं मिलता इसलिए हमें दूसरों को मदद करने की प्रवृत्ति बनानी चाहिए। श्री जायसवाल ने कहा कि जब सारी पृथ्वी ही एक परिवार है और वसुधैव कुटुंबकम् का नारा हमारे ऋषि मुनियों ने ही दिया है तो फिर हम सभी का उसका मकसद सिर्फ मानवसेवा और परोपकार ही होना चाहिए।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।