राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर IED, ISI कनेक्शन का शक; पंजाब से महिला समेत 2 गिरफ्तार

श्रीगंगानगर में 3 नवंबर को अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर हुए विस्फोट मामले में राजस्थान एटीएस ने पंजाब के गुरदासपुर से महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में पाकिस्तान में बैठे हैंडलर ‘शाह’ से संपर्क और आईएसआई कनेक्शन का शक जताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने 30 हजार रुपये लेकर ट्रैक पर आईईडी लगाया था; विस्फोट से पहले ट्रेन गुजर चुकी थी, इसलिए बड़ा हादसा टल गया।
स्रोत: The Indian Witness — पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें: https://hindi.indianwitness.com/news/desh/rajasthan-railway-track-blast-two-arrested-isi-link-suspected/



