Breaking News
‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉकभारत हथियार आयात: ‘मेक-इन-इंडिया’ फोकस के बावजूद, भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार बना हुआ है: SIPRI रिपोर्ट | भारत समाचारमध्य पूर्व संकट के बीच सरकार ने रिफाइनरियों से घरों के लिए एलपीजी को बढ़ावा देने को कहा

रामपुर डीएम जोगिन्दर सिंह ने किया अपनी मां के नाम पर वृक्षारोपण

Published on: 06-07-2024
  • पौध वितरण के उपरांत सभी अधिकारियों को वृक्षारोपण की दिलाई शपथ
  • 20 जुलाई से शुरू होगा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम

डिप्टी ब्यूरो चीफ सलमान खान

रामपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आह्वान पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वन महोत्सव के अंतर्गत ”एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार रामपुर डीएम जोगिन्दर सिंह ने रामपुर कलेक्ट्रेट परिसर में अपनी मां के नाम से कोनो कॉरपस का पौधा लगाया। रामपुर डीएम जोगिन्दर सिंह, और रामपुर एडीएम प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य, नगर मजिस्ट्रेट और डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपनी मां के नाम पर पौधा लगाकर लोगों को इस वृक्षारोपण के कार्यक्रम से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। अपनी मां के नाम पेड़ लगाने के उपरांत रामपुर डीएम जोगिन्दर सिंह ने पौध भंडारा के अंतर्गत कार्यक्रम स्थल पर मौजूद आमजन को नीम, अमरूद, अकेशिया, शीशम आदि प्रजाति के पौधे वितरित किए और कहा कि वह अपने खेत या अन्य खाली जगहों पर यह पौधे लगाएं एवं उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी लें। इस दौरान सभी अधिकारियों को पर्यावरणीय सुरक्षा और वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शपथ भी दिलाई गई। रामपुर जिला वन अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि वर्तमान में 1 जुलाई से 7 जुलाई तक वन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार की जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। शासन स्तर से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप 20 जुलाई से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम शुरू होगा, जिसके अंतर्गत व्यापक जन भागीदारी के साथ जनपद रामपुर को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वृक्षारोपण कराया जाएगा। वृक्षारोपण कार्यक्रम को जन आंदोलन बनाने के लिए इस बार रक्षाबंधन पर्व के दौरान भी भाई-बहन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के बाद वे पौधरोपण करके उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी लेंगे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।