Breaking News
‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉकभारत हथियार आयात: ‘मेक-इन-इंडिया’ फोकस के बावजूद, भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार बना हुआ है: SIPRI रिपोर्ट | भारत समाचारमध्य पूर्व संकट के बीच सरकार ने रिफाइनरियों से घरों के लिए एलपीजी को बढ़ावा देने को कहा

रामपुर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश बनी आफत, शहर में जगह-जगह जलभराव की समस्या, गिर रहे मकान

Published on: 09-07-2024
  • ऑफिस जाने में लोगों को हुई काफी परेशानियां
  • रामपुर के मौहल्ला लाल कबर में सोमवार की सुबह गिरा मकान का छज्जा

डिप्टी ब्यूरो चीफ सलमान खान

रामपुर जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। साथ ही लोगों को ऑफिस जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। जबकि मकान भी गिरना शुरू हो गए हैं। जिसके कारण पुराने और कच्चे मकानों में रह रहे लोगों में दहशत बनी है। पिछले कई दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, बता दें कि अब किसानों को फसल बर्बाद होने का डर सता रहा है। रामपुर डीएम जोगिन्दर सिंह ने भारी बारिश को देखते हुए सोमवार को स्कूलों का अवकाश कर दिया। टांण्डा में मंण्डी समिति में पानी भर जाने के कारण लोग काफी परेशान हैं। रामपुर डीएम जोगिन्दर सिंह ने शहर के राहे रजा, राहे मुर्तजा और गांधी समाधि के आसपास हो रहे जलभराव का जायजा लिया। गांधी समाधि के आसपास हो रहे जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मूसलाधार बारिश होने से पुराने मकान गिरना शुरू हो गए हैं। सोमवार की सुबह शहर के मोहल्ला लाल कबर पर अकरम मंसूरी के मकान का छज्जा गिर गया। चौकी बजरिया के निकट स्थित उनकी दुकान का सोमवार की सुबह छज्जा गिर गया। गनीमत रही कि उस समय सड़क से किसी का गुजर नहीं हो रहा था…बड़ा हादसा हो सकता था। चौकी बजरिया लाल कबर की सड़क पर दिनों-रात ट्रैफिक चलता है। क्योंकि यह सड़क कलकत्ता मौहल्ला, चीनी ग्रान, लाल मस्जिद, नालापार, जेल रोड़ को जोड़ती है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।