राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने प्रतीक दीक्षित और श्रीमती सूर्या धैर्य पटेल स्नेहा पटेल को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट
— बेहतरीन सेवा कार्य के चलते हुआ प्रमोशन।
— मानवाधिकार संरक्षण व भ्रष्टाचारमुक्त भारत अभियान।
प्रयागराज। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो में उत्तर प्रदेश तथा गुजरात में मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचारमुक्त भारत अभियान तथा सामाजिक सेवा कार्य में विशिष्ट योगदान के चलते संगठन में राष्ट्रीय संयुक्त सचिव के पद पर रहे उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात के निवासी पप्रतीक दीक्षित तथा गुजरात स्टेट वाइस प्रेसिडेंट के पद पर रही अहमदाबाद की निवासिनी श्रीमती सूर्या धैर्य पटेल स्नेहा को प्रमोशन देते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि प्रतीक दीक्षित और श्रीमती सूर्या धैर्य पटेल स्नेहा का संगठन के प्रति समर्पण, मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचारमुक्त भारत अभियान तथा सामाजिक सेवा कार्य में विशिष्ट योगदान के चलते प्रमोशन किया गया है। संगठन के सभी साथियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि राष्ट्रीय टीम में प्रतीक दीक्षित और श्रीमती सूर्या धैर्य पटेल स्नेहा के उपाध्यक्ष बनने से संगठन के कार्यों में तेजी आएगी। इस अवसर पर संगठन के सभी साथियों ने प्रतीक दीक्षित और श्रीमती सूर्या धैर्य पटेल स्नेहा को बधाई व शुभकामना दिया है।