Breaking News
‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉकभारत हथियार आयात: ‘मेक-इन-इंडिया’ फोकस के बावजूद, भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार बना हुआ है: SIPRI रिपोर्ट | भारत समाचारमध्य पूर्व संकट के बीच सरकार ने रिफाइनरियों से घरों के लिए एलपीजी को बढ़ावा देने को कहा

रोटरी की सर्वोच्च प्राथमिकता शिक्षा-डा0 अश्वनी कुमार सिंह!

Published on: 15-09-2023

*शमसुलहक खान की रिपोर्ट*

*रोटरी की सर्वोच्च प्राथमिकता शिक्षा-डा0 अश्वनी कुमार सिंह!*

बस्ती- रोटरी अंतराष्ट्रीय कलेंडर के अनुसार सितंबर माह एजुकेशन माह के रूप मे मनाया जाता है जिसे रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन द्वारा मालवीय रोड स्थित एक मैरेज हाल में समारोहपूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद डॉ0 रघुवंश मणि रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन मे कहा कि समाज के एक हिस्से मे अभी भी शिक्षा का प्रकाश नहीं पहुंच रहा, रोटरी का यह प्रयास सभी के हिस्से मे उजाले की बानगी बनेगा।
राष्ट्रगान के साथ प्रारम्भ हुए कार्यक्रम मे अतिथियों का स्वागत एवं विषय परिचय डॉक्टर अश्वनी कुमार सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि पोलियो के बाद रोटरी की सर्वोच्च प्राथमिकता शिक्षा है जिनमे बहुतेरे प्रयासों के द्वारा शिक्षा को आमजन से जोड़ने का प्रयास हो रहा। टीच मिशन के द्वारा दूरदराज के इलाकों मे बुनियादी शिक्षा के लिए रोटरी प्रतिबद्ध है। अध्यक्ष रो0 देवेंद्र श्रीवास्तव, सचिव पुनीत पाण्डेय ने बताया कि मंडल के दिशा निर्देश के अनुसार हम सभी क्षेत्रों मे कार्य कर रहे है जिनमे शिक्षा बेहद खास है जिससे समाज का रंग चमकदार हो जाता है।
कार्यक्रम के प्रथम चरण मे नेशन बिल्डर अवार्ड प्रदान किया गया जिसमें शशिनाथ पांडेय पूर्व प्रवक्ता खैर इंटर कालेज, राजेश्वर सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, श्रीमती अनीता श्रीवास्तव प्रवक्ता जवाहर नवोदय विद्यालय रुधौली, पूर्णिमा श्रीवास्तव राजकीय कन्या इंटर कालेज बस्ती, आरती मिश्रा प्रवक्ता आर एल एम सिटी इंटर नेशनल स्कूल, उड़ान संस्था पुरानी बस्ती से अनिल रूंगटा को सम्मानित किया गया। इन्हे अंगवस्त्र एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
बालिका शिक्षा को प्राथमिकता प्रदान करते हुए जीजीआईसी, बेगम खैर तथा पाण्डेय गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं का चयन किया गया है। जिसमें जरुरतमंद बच्चों की फीस प्रदान की गई है। कार्यक्रम के तृतीय चरण मे प्राथमिक विद्यालय मरवटिया को हैप्पी स्कूल के लिए चयन किया गया जिसे इसी वर्ष हैप्पी स्कूल की प्राथमिकता के आधार पर मूलभुत सुविधाएं प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम मे पूर्व मे किये गए प्रयासों को बताया गया जिनमे तीन विद्यालय को हैप्पी स्कूल मे परिवर्तित किया गया तथा एक सिलाई कंप्यूटर केंद्र को संचालित किया जा रहा है।
हिंदी दिवस पर डॉ0 रघुवंश मणि एवं शशिचन्द्र पाण्डेय को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन मयंक श्रीवास्तव ने किया तथा संगीत मय प्रस्तुति अनीता श्रीवास्तव एवं पंखुरी मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या मे शिक्षाविद तथा रोटेरियन साथीगण उपस्थिति थे। जिसमें डॉ0 डी0 के0 गुप्ता, प्रमोद गाडिया, सतीश सिंघल, सुरेश बावा, प्रधानाचार्य नीलम सिंह, डॉ सुरभि सिंह, मुस्लिमा खातून, इनरव्हील से कमल गाडिया, सीमा श्रीवास्तव, रीना बावा, कामना पांडेय, डॉक्टर रमा शर्मा,  डॉ अजीत प्रताप सिंह, डॉ0 एस के त्रिपाठी, उमेश श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, विवेक वर्मा, कुलदीप सिंह, अनिल पाण्डेय, डॉ0 पंकज सिंह, मनोज अग्रवाल, आनंद गोयल, कौशल त्रिपाठी, गौरीश सिंह, लाल शैलेन्द्र पाल, सतपाल सिंह, टीटू, राजेश पांडेय, विवेक सिंह, ऋचा सिंह, सर्वेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।