Breaking News
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मार्च में भारत आने की संभावना: एजेंडे में यूरेनियम, व्यापार समझौता; चीन की धुरी के कुछ दिनों बाद आता है‘जो भी उनके खिलाफ आएगा वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा’: टी20 विश्व कप से पहले भारत के अपराजेय दिखने पर इरफान पठान ने दुनिया को दी चेतावनी | क्रिकेट समाचारज़मीन में निवेश करने से पहले जानने योग्य 8 महत्वपूर्ण बातेंलाल झंडों के बावजूद, कर्नाटक ने बेंगलुरु में 22 दलित और ओबीसी मठों को 255 करोड़ रुपये की जमीन दी। बेंगलुरु समाचारचीन के शीर्ष जनरल पर आधिकारिक पदोन्नति के बदले अमेरिका को परमाणु रहस्य लीक करने का आरोप: रिपोर्टअभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा, एलीट क्लब में शामिल हुए | क्रिकेट समाचारअनुभवी पत्रकार और लेखक मार्क टुली का 90 वर्ष की उम्र में निधन | भारत समाचारचोर ने चुराया फोन, देखी प्रेमानंद महाराज जी की फोटो – बिना कुछ कहे लौटा दिया!‘मतदाता एक भाग्य विधाता’: पीएम मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। भारत समाचार‘बांग्लादेश ने ज़रूरत से ज़्यादा ज़ोर दिया’: बीसीबी के पूर्व सचिव ने टी20 विश्व कप से हटने की आलोचना की | क्रिकेट समाचार

लालगंज में बीजेपी जिला अध्यक्ष बुद्धीलाल पासी का भाजपाइयों ने किया स्वागत

Published on: 20-09-2023

लालगंज (रायबरेली)। भाजपा के वरिष्ठ और कर्मठ कार्यकर्ता बुद्धी लाल पासी के जिला अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं के द्वारा उनके स्वागत किये जाने का कार्यक्रम लगातार जारी है। भाजपा कार्यकर्ता सहित अन्य लोग भी उनके घर पर पहुंचकर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दे रहे हैं।

बुधवार को सरेनी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता अनूप पांडे, भाजपा सभासद कैलाश बाजपेई, मीडिया संयोजक सुशील शुक्ला, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जंग बहादुर सिंह, ओपी यादव एडवोकेट, संजय बाजपेई, मुकेश रस्तोगी ,पवन अग्रहरि, बबलू तिवारी, हर्षित बाजपेई, शशिकांत शुक्ला आदि ने नव मनोनीत जिला अध्यक्ष बुद्धी लाल पासी का माल्यार्पण व अंगवस्त्र से जोरदार सम्मान किया।

अपने सम्मान से अभिभूत जिला अध्यक्ष बुद्धीलाल पासी ने कहा कि उनके लिए पार्टी संगठन और कार्यकर्ता परिवार की तरह हैं। वह प्राथमिकता के तौर पर जहां संगठन को मजबूत करेंगे ,वहीं कार्यकर्ताओं के भी सुख-दुख का ख्याल रखेंगे।

उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से गांव गांव जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा संचालित लोकप्रिय योजनाओं का लाभ जनता को दिलाने के लिए आह्वान किया।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।