वांगचुक बोले- मुझे घर में कैद कर दिया, बाहर 25 से ज्यादा जवान तैनात; लद्दाख परिषद चुनाव का विरोध करने वाले थे

लद्दाख के जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन्हें घर में नजरबंद कर दिया है और उनके घर के बाहर 25 से ज्यादा पुलिस व अर्धसैनिक जवान तैनात हैं। वांगचुक 4 दिसंबर को होने वाले लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद चुनाव का विरोध करने वाले थे। वहीं लद्दाख पुलिस ने हाउस अरेस्ट से इनकार करते हुए कहा है कि यह चुनाव के दौरान लागू निषेधाज्ञा का पालन है और प्रशासन ने उनकी गतिविधियों पर 60 दिन का प्रतिबंध लगाया है।
स्रोत: Newz Plus Live — पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें: https://newzpluslive.com/2026/11/13/sonam-wangchuk-claims-house-arrest-says-police-not-allowing-him-to-move-was-set-to-protest-ladakh-council-elections/



