वांगा ने स्पिरिट का नया पोस्टर जारी किया

निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने रविवार को अपनी आगामी फिल्म स्पिरिट का नया पोस्टर जारी किया, जिसने प्रशंसकों के बीच हलचल मचा दी है। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
नए पोस्टर में प्रभास दाढ़ी वाले लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने काली टोपी और धूप का चश्मा पहना हुआ है, जो उनके किरदार को रहस्यमय और दमदार अंदाज देता है। प्रशंसकों को अभिनेता का यह नया अवतार काफी पसंद आ रहा है।
पोस्टर पर प्रशंसकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और लोग फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि कई प्रशंसकों ने पोस्टर को साझा करते हुए फिल्म के प्रति अपना उत्साह जताया यही वजह है कि पोस्हैटर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है।। फिल्म से जुड़ी हर नई जानकारी दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा रही है। स्पिरिट दीवाली 2027 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।



