Breaking News
‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉकभारत हथियार आयात: ‘मेक-इन-इंडिया’ फोकस के बावजूद, भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार बना हुआ है: SIPRI रिपोर्ट | भारत समाचारमध्य पूर्व संकट के बीच सरकार ने रिफाइनरियों से घरों के लिए एलपीजी को बढ़ावा देने को कहा

विकसित भारत संकल्प यात्रा अब सपनों, संकल्पों और भरोसे की यात्रा- अभिलाषा गुप्ता नन्दी 

Published on: 10-02-2024

विकसित भारत संकल्प यात्रा अब सपनों, संकल्पों और भरोसे की यात्रा- अभिलाषा गुप्ता नन्दी 

प्रयागराज 10 फरवरी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के सी0बी0सी0 और नगर निगम के सहयोग से प्रयागराज महानगर क्षेत्र में 8 फरवरी से आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज प्रथम सत्र में कांशीराम आवास योजना एडीए रोड नैनी में तथा द्वितीय सत्र में ईश्वर शरण डिग्री कालेज सलोरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रमों के दौरान बडी संख्या में क्षेत्रीय लोग तथा सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा उपस्थित लोगों को विकसित भारत से संबंधित संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एलईडी वैन के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के योजनाओं पर आधारित संदेश संबंधी वीडियो को भी देखा और सराहा।

नैनी में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करती हुईं पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा सिर्फ सरकार की नहीं बल्कि देश की यात्रा बन चुकी है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा अब सपनों, संकल्पों और भरोसे की यात्रा बन चुकी है। उन्होंने कहा कि समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार खुद पहुंच कर योजनाओं के लाभ से जोड़ रही है।

महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का सबसे बड़ा उद्देश्य है कि कोई भी हकदार व पात्र सरकारी योजना के लाभ से छूटना नहीं चाहिए। समाज के आखिरी छोर पर खड़े लोगों तक पहुंचना हमारी सरकार अपना दायित्व समझती है। सरकार गरीबों, महिलाओं, किसानों और युवाओं के सुनहरे भविष्य के लिए कई सारी कल्याणकारी योजनाएं चला रखी जिसका लाभ बिना भेदभाव के पात्र लोगां को मिल रहा है।

कार्यक्रम के दौरान योजना से लाभान्वित लाभार्थियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के माध्यम से अपना अनुभव साझा किया और सरकार के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, डूडा, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, आधार सेवा केन्द्र, जिलापूर्ति कार्यालय, उज्ज्वला, स्वास्थ्य कैम्प, आयुष्मान, जिला उद्योग तथा बैंकों आदि के स्टाल लगाये गये। जहां पर पात्र लोगों का पंजीकरण कर योजनाओं के लाभ से जोड़ा गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को विकसित भारत से संबंधित 2024 का कैलेण्डर, बुकलेट, फ्लायर आदि उपलब्ध कराया गया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के नोडल अधिकारी, भारत सरकार राम मूरत ने बताया कि 11 फरवरी को कल्लू कचौडी चौराहा मुट्ठीगंज तथा नेतराम चौराहा कटरा, 12 फरवरी को मामा भांजा तालाब नैनी तथा अग्रसेन चौराहा जीरो रोड, 13 को दुर्गापूजा पार्क नियर झंकार टाकीज तथा सेल्फी बूथ अरैल नैनी, 14 को सैनिक कालोनी प्रीतमनगर तथा मनमोहन पार्क कटरा, 15 को सीओडी रोड नैनी तथा खटिकाना बस्ती मुट्ठीगंज, 16 को आर्यकन्या चौरहा तथा सब्जीमंडी गोविन्दपुर, 17 मो बक्सीबांध पुलिस चौकी तथा करेलाबाग बालू मंण्डी में प्रथम व द्वितीय सत्र में कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। 

कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप में से पूर्व विधायक प्रभाशंकर पाण्डेय, संजीव जायसवाल, ज्ञानेश्वर शुक्ल, नरसिंह राम, हरीश मिश्र, दिलीप जायसवाल, नीलम यादव, दिलीप केसरवानी, विनोद तिवारी, दिनेश सिंह, राजकुमार, रजत दुबे, रवि मिश्रा, अभिषेक पाण्डेय, फिरोज खां, मनीष, दिनेश कनौजिया, आकाश जायसवाल, गीता जी कैलाश, जोनल अधिकारी अखिलेश त्रिपाठी, अनुमप शुक्ला, महादेव, पीसी पटेल, आंचल ओझा, नवीन जायसवाल आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।