Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

विभिन्न जन समस्याओं को लेकर सीएमओ नगर पंचायत भानुप्रतापपुर को शिवसेना ने सौपा ज्ञापन

Published on: 20-09-2023

भानुप्रतापपुर । नगर पंचायत क्षेत्र में आम जनता अपनी जन समस्या, मांगो को लेकर परेशान है व्यथित है। सालो बितने के बाद भी भानुप्रतापपुर नगर जन समस्याओं, मांगो पर कांग्रेस भाजपा के जनप्रतिनिधियो द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। शिवसेना द्वारा पूर्व में कई बार भानुप्रतापपुर नगर के जनता की विभिन्न मांगो जन समस्याओं को लेकर शासन प्रशासन को विभिन्न माध्यम से अवगत कराया जा चुका है। किन्तु शासन प्रशासन में बैठे भाजपा कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों द्वारा जनता की जन समस्या, मांगो पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है भानुप्रतापपुर नगर के जनता के मांगो, जन समस्याओं को लेकर शिवसेना द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत भानुप्रतापपुर को ज्ञापन सौंपा गया, शिवसेना द्वारा सौपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि भानुप्रतापपुर नगर पंचायत क्षेत्र में वर्षो से निवासरत लोगों को निःशुल्क कब्जाधारी भूमि (आवास) का पट्टा दिया जावें, भानुप्रतापपुर नगर को धुल मुक्त किया जावें, भानुप्रतापपुर नगर के चारो रोड पर चल रहे सड़क निर्माण को तत्काल पूरा किया जावें, भानुप्रतापपुर राजाबांधा तालाब से श्मशान घाट तक सड़क का निर्माण किया जावें, भानुप्रतापपुर बस स्टैण्ड कि साफ सफाई नियमित किया जावें, भानुप्रतापपुर बस स्टैण्ड प्रतिक्षालय कि साफ सफाई, पेयजल, पंखा, बिजली कि सुचारू व्यवस्था कि जावें, भानुप्रतापपुर के विभिन्न वार्डो में नियमित रूप से नाली, सड़क कि साफ सफाई कि जावें, भानुप्रतापपुर नगर पंचायत क्षेत्र में स्ट्रीट लाईट कि सुचारू व्यवस्थित व्यवस्था कि जावें, भानुप्रतापपुर सब्जी मण्डी, मटन मार्केट, मछली मार्केट में सुचारू रूप से साफ सफाई, बिजली, पानी की व्यवस्था कि जावें, भानुप्रतापपुर के विभिन्न वार्डो में टुटे, फुटे, सी.सी. सड़क, नाली का मरम्मत किया जावें, भानुप्रतापपुर के विभिन्न उद्यायनो कि व्यवस्था सुधारी जावें, प्रदेश सरकार द्वारा चुनाव के समय नगरीय निकाय कि जनता हेतु किये वादो को नगर पंचायत भानुप्रतापपुर क्षेत्र में तत्काल लागू किया जाये। ज्ञापन की कापी शिवसेना द्वारा मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ एवं कलेक्टर कांकेर को भी प्रेषित किया गया है शिवसेना ने कहा है कि अगर इन मांगो पर द्वारा नगर पंचायत भानुप्रतापपुर द्वारा कोई ध्यान नही दिया जाता है तो शिवसेना भानुप्रतापपुर नगर पंचायत के समक्ष धरना प्रदर्शन करेगी।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।