Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

शष्ठी बोधन के साथ हिण्डाल्को में दुर्गापूजनोत्सव का हुआ शुभारंभ

Published on: 21-10-2023

रेणुकूट(सोनभद्र)। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर हिण्डाल्को, रेणुकूट में मिताली क्लब द्वारा इस वर्ष भी शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा का पूजन महोत्सव हिण्डाल्को प्रबन्धन के सहयोग से पूरे भक्तिभाव से आयोजित किया जा रहा है। पण्डाल में मां दुर्गा की सुन्दर प्रतिमा के साथ-साथ लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश एवं कार्तिकेय की प्रतिमायें स्थापित की गई है। शुक्रवार दिनांक 20 अक्टूबर को शष्टी के अवसर पर मां दुर्गा की प्राणप्रतिष्ठा के साथ हिण्डाल्को में दुर्गापूजनोत्सव का आगाज हो गया। मुख्य अतिथि, हिण्डाल्को के मुखिया एन नागेश, श्रीमती लक्ष्मी नागेश, विशिष्ट अतिथि क्लस्टर एचआर हेड जसबीर सिंह, श्रीमती सीमा सिंह, रिडक्शन प्लांट हेड जेपी नायक, अल्युमिना हेड एनएन राय, श्रीमती पूनम राय, उपज़िलाधिकारी दुद्धी सुरेश राय, वित्त एवं वाणिज्य प्रमुख उज्जल केश, डॉ भास्कर दत्ता, राजीव झुनझुनवाला, कर्नल संदीप खन्ना, मिताली क्लब के अध्यक्ष तापस चैधरी, सचिव सोमेन मन्ना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं मिताली परिवार के सदस्यों ने पूरे श्रद्धा के साथ मां की आरती व पूजन करके दुर्गोत्सव का शुभारंभ किया।

रेणुकूटवासियों एवं हिण्डाल्को परिवार को दुर्गापूजा, नवरात्रि एवं दशहरा की शुभकामनायें देते हुए मुख्य अतिथि एन नागेश ने मिताली क्लब के सभी सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि मिताली क्लब अपनी परंपराओं का निर्वहन करते हुए दुर्गापूजनोत्सव का आयोजन किया है। उन्होंने जनमानस हेतु मंगल कामना और संस्थान की प्रगति एवं देश में शांति व समृद्धि की प्रार्थना करते हुए आशा व्यक्त किया कि शक्ति स्वरूपा मां की अनुकंपा हम सभी पर बनी रहेगी। इस अवसर पर मिताली परिवार के बच्चों ने बहुत ही आकर्षक महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया जिसका संचालन श्रीमती गीति केश ने किया। प्रारम्भ में मिताली क्लब के अध्यक्ष तापस चैधरी ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए दुर्गा पूजन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने पांच दिनों तक चलने वाले पूजनोत्वस के विभिन्न आयोजनों के बारे में जानकारी दी। अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।