Tuesday, 17 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश
● LIVE — ताज़ा अपडेट  |  lokayatdarpan.in
लोकायत दर्पण
Lokayat Darpan · Hindi News Portal · Lucknow, India
सत्य • निष्पक्ष • जनहित
ताज़ा ख़बरें, हर पल
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और उत्तर प्रदेश की हर बड़ी ख़बर
ब्रेकिंग न्यूज़
धोनी ने IPL से लिया संन्यास, अब CSK के मेंटर की संभालेंगे जिम्मेदारी●क्वाड ग्रुप फोटो के दौरान पीएम मोदी ने उठाया तिरंगा, ट्रंप बोले- इसे संभालकर रखें●12 दिन में ‘रामायण’ ने कमाए 1,437 करोड़, दूसरे सोमवार को कमाई में 57% की गिरावट●दिल्ली-NCR से हटीं ग्रेप-3 की पाबंदियां, AQI 204 पर पहुंचा; स्कूलों, निर्माण और वाहनों को राहत●12 साल में 183 विदेश दौरे, 900 करोड़ से ज्यादा खर्च; पीएम मोदी की विदेश यात्राओं का हिसाब सामने आया●दिल्ली के शाहदरा में दो मंजिला मकान ढहा, 3 साल की बच्ची समेत 2 की मौत; मलबे से 6 लोगों को निकाला गया●इंदौर कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ का बेबाक अंदाज, बोले- महाकाल की धरती पर आने से कोई नहीं रोक सकता●दिल्ली: मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के पास गोलीबारी, युवक समीर की मौत; गैंगवार का शक●धोनी ने IPL से लिया संन्यास, अब CSK के मेंटर की संभालेंगे जिम्मेदारी●क्वाड ग्रुप फोटो के दौरान पीएम मोदी ने उठाया तिरंगा, ट्रंप बोले- इसे संभालकर रखें●12 दिन में ‘रामायण’ ने कमाए 1,437 करोड़, दूसरे सोमवार को कमाई में 57% की गिरावट●दिल्ली-NCR से हटीं ग्रेप-3 की पाबंदियां, AQI 204 पर पहुंचा; स्कूलों, निर्माण और वाहनों को राहत●12 साल में 183 विदेश दौरे, 900 करोड़ से ज्यादा खर्च; पीएम मोदी की विदेश यात्राओं का हिसाब सामने आया●दिल्ली के शाहदरा में दो मंजिला मकान ढहा, 3 साल की बच्ची समेत 2 की मौत; मलबे से 6 लोगों को निकाला गया●इंदौर कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ का बेबाक अंदाज, बोले- महाकाल की धरती पर आने से कोई नहीं रोक सकता●दिल्ली: मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के पास गोलीबारी, युवक समीर की मौत; गैंगवार का शक
व्यापार

शुरुआती कारोबार में गिरा बाजार, आईटी शेयरों में बिकवाली

27 October 2026, 11:38 am  |  लोकायत दर्पण

मंगलवार की सुबह भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 281.95 अंक गिरकर 73,316.21 पर आ गया, जबकि निफ्टी 63.15 अंक की गिरावट के साथ 22,694.60 पर कारोबार करता दिखा। कच्चे तेल की कीमतों का लगातार ऊंचा बने रहना और सूचना प्रौद्योगिकी शेयरों में बिकवाली बाजार पर दबाव का मुख्य कारण रही। वैश्विक बाजार से मिले सुस्त संकेतों और विदेशी निवेशकों की सतर्कता ने भी घरेलू निवेशकों को जोखिम लेने से रोके रखा। सेंसेक्स के शेयरों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, पावर ग्रिड, इटरनल, कोटक बैंक और एनटीपीसी बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे, जबकि इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक और अल्ट्राटेक सीमेंट में गिरावट आई। शुरुआती सत्र में इंफोसिस करीब दो प्रतिशत से ज्यादा नीचे रहा। निफ्टी आईटी सूचकांक में डेढ़ प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। बाजार जानकारों का कहना है कि ब्रेंट क्रूड का 114 डॉलर से ऊपर बने रहना और अमेरिका के दस वर्षीय बॉन्ड का प्रतिफल करीब पांच प्रतिशत के आसपास रहना निकट अवधि में बाजार के लिए चुनौती बना हुआ है। निवेशकों की नजर अब अमेरिकी केंद्रीय बैंक के नीतिगत फैसले पर टिकी है, क्योंकि ब्याज दरों को लेकर कोई भी संकेत डॉलर और उभरते बाजारों में विदेशी पूंजी के प्रवाह को प्रभावित कर सकता है।

इसी श्रेणी की और ख़बरें

सभी देखें →