Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

संत जोसेफ स्कूल में विज्ञान,साहित्य कला एवं विविध विषयों पर आधारित प्रदर्शनी हुई आयोजित

Published on: 07-12-2023

शक्तिनगर(सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली, शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ स्कूल में विज्ञान, कला, साहित्य, कंप्यूटर, खेल, संगीत, नृत्य, पपेट, सामाजिक विज्ञान, योग एवं विविध विषयों पर आधारित प्रदर्शनी आयोजित हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की।

मुख्य अतिथि के रूप में पधारे ए के सिंह, महाप्रबंधक, संचालन, एनटीपीसी शक्तिनगर तथा सिद्धार्थ मंडल, अपर महाप्रबंधक, एनटीपीसी शक्तिनगर ने प्रदर्शनी का उद्घाटन फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में अभिभावकों ने अपनी उपस्थिति से सभी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। प्रदर्शनी में शिक्षकों एवं छात्रों के द्वारा अपूर्व प्रस्तुति दी गई।

प्रधानाचार्य फादर आर्चीबाल्ड डिसिल्वा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रतिभा प्रदर्शन का यह आयोजन समुचित अवसर प्रदान करता है। मुख्य अतिथि ने सभी मॉडल का विधिवत निरीक्षण किया तथा बच्चों से यह जानने का प्रयास किया कि किस प्रकार से इसे तैयार किया गया एवं इसका प्रयोजन क्या है। छात्रों ने सभी की जिज्ञासाओं को शांत किया तथा अनुपम ढंग से उपहार भी प्रदान किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा अनेक गेम्स भी रखे गए थे साथ ही मेले का भी आयोजन हुआ था।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।