Breaking News
दूसरा आगमन: POTUS के बाद भूमिका के लिए ट्रम्प ने ऑडिशन दियाविक्रम की 'हॉप' चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र के पास सतही 'परतों' को खोलती है। भारत समाचारबीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया – यहां जानें नया क्या है'लोग बम का जवाब मतपत्र से देंगे': बंगाल में अमित शाह, टीएमसी के 'गुंडों' को 'जेल' की चेतावनी दी भारत समाचारतेल का झटका और युद्ध की आशंका: निवेशकों को अपना पैसा कहां लगाना चाहिए?अभ्यर्थी शतरंज: राउंड 12 में वैशाली कैसे चीनी दीवार से टकराई | शतरंज समाचारपश्चिम बंगाल चुनाव: चंद्र बोस टीएमसी में शामिल हुए, बीजेपी पर हमला | भारत समाचारआईपीएल 2026: रोहित शर्मा हुए रिटायर हर्ट; रितिका सजदेह की प्रतिक्रिया ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। क्रिकेट समाचार'लगातार संपर्क में': वेंस का कहना है कि ट्रम्प ने ईरान के साथ शांति वार्ता के दौरान 'दर्जन बार' फोन कियाआशा भोसले के निधन से बेहद दुखी पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी: 'उनके साथ हुई बातचीत को याद रखूंगा' | हिंदी मूवी समाचार

सपने को पूरा करने की ज़िद ने दिलाई सफलता।

Published on: 01-09-2023

*शमसुलहक खान की रिपोर्ट*

*सपने को पूरा करने की ज़िद ने दिलाई सफलता।*

बस्ती ज़िले की रहने वाली अनामिका अपने परिवार की पहली न्यायिक अधिकारी बनकर न केवल अपने गांव बल्कि पूरे ज़िले का नाम रोशन की है।
हाल ही आए उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज के परिणाम में अनामिका ने अपना परचम लहराया है।
उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जी आई सी कॉलोनी में रहने वाले लेखपाल
नंदलाल की पुत्री अनामिका की प्रारंभिक पढ़ाई एटा जिले के सरस्वती विद्या मंदिर से हुई। यहां से इण्टर मीडिएट की पढाई पूरी करने के बाद उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए दिल्ली में गुरु गोविंद सिंहइंद्रप्रस्थ विश्व विद्यालय में दाखिला ली। जहां से बीए एल एल बी की । जो 2020 में पूरी कर ली। कोरोना के कारण घर पे लौटना पड़ा परन्तु समय का संयम से लाभ उठाते हुए अनामिका ने ऑनलाइन कोचिंग एवम अन्य ऑनलाइन माध्यमों के ज़रिए प्रतियोगी प्रतियोगिता की तैयारी शुरू कर दी ।
अनामिका ने इससे पहले राजस्थान एवम मध्य प्रदेश के न्यायिक सेवा में प्रतिभाग की जिसमें असफल रही परन्तु निराश नहीं हुई। मीडिया से मुखातिब होके अनामिका ने अपने असफलता के बारे में कहा किजब हम कुछ बड़ा करने की पहल करते हैं तो छोटी मोटी नाकामी तो आती ही है जिसको स्वीकार करनी चाहिए। इसके बाद और ताकत एवम बल के साथ तैयारी शुरू कर दी जिसका परिणाम यह रहा की उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज के प्रथम प्रयास में ही सफलता हासिल कर ली। अनामिका के इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है। उनके पैतृक गांव बिरऊपुर में लोग उनके घर पे उनके परिवार को बधाइयां देने पहुंच रहे हैं। अनामिका ने अपने सफलता का श्रेय अपने माता पिता , फूफा प्रहलाद सिंह एस डी एम, बड़े भाई महेंद्र कुमार , बड़े भाई आदित्य, बड़ी बहन ऋचा, छोटे भाई अंकुर, मयंक, मामा राजेश, बड़े पापा काशी  प्रसाद , ओम प्रकाश, चंद्र प्रकाश, भगवान दास, नाना भवानी प्रसाद, मामा राकेश कुमार, सूरज, संजय,निजी गांव के सम्मानित जनता में डॉक्टर उमेश कुमार श्रीवास्तव, वसीउद्दीन, दिलशाद अहमद खां, बदरुद्दीन, जहीरूद्दीन को दी।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।