सपा, बसपा ,कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल– अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल 

भाजपा का जन्म मां भारती की सेवा के लिए हुआ है (राजेंद्र मिश्रा)

सपा, बसपा ,कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल

सैकड़ो मुस्लिम महिलाओं ने भाजपा का दामन थामा

Advertisement

भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा प्रयागराज महानगर के द्वारा शहर उत्तरी विधानसभा कि भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में शहर दक्षिणी विधानसभा की परिणय गेस्ट हाउस बैहराना एवं शहर पश्चिमी विधानसभा की हनुमान गेस्ट हाउस जयंतीपुर में भाजपा मिलन अभियान का आयोजन किया गया इस अवसर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने सैकड़ो लोगों को भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया और बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का जन्म मां भारती की सेवा के लिए हुआ और इसका इतिहास त्याग तपस्या संघर्ष और बलिदान से भरा पड़ा हुआ है उन्होंने कहा कि हम सत्ता सुख के लिए नहीं आए हैं हम राष्ट्र की संस्कृति के संरक्षण के लिए आए हुए हैं उन्होंने कहा भाजपा का कार्यकर्ता मां भारती के यश, कीर्ति और उसका वैभव बढ़ाने के लिए काम करता है और यही कारण है जब लोग भाजपा से जुड़ते हैं तो उनके अंदर स्वयं में राष्ट्रपति सेवा करने की गौरव की अनुभूति होती है

  *इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौड़, सांसद केसरी देवी पटेल ,महापौर गणेश केसरवानी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी* ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन को हम आकर दे और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें और आने वाले लोकसभा के चुनाव में विकसित भारत के निर्माण के लिए मोदी जी को तीसरी बार सरकार बनाने के लिए जुट जाएं 

      मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि सपा बसपा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ शहर पश्चिम विधानसभा से 182  दक्षिणी विधानसभा से 146 और सबसे ज्यादा शहर उत्तरी विधानसभा से 412 लोगों ने भाजपा का दामन थामा जिसमें से 152 मुस्लिम महिलाओं की संख्या रही और सभी ने तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का हुंकार भरा इस अवसर पर शामिल होने वाले सभी लोगों को भारतीय जनता पार्टी का अंग वस्त्रम पहनाकर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और बधाई दी

    कार्यक्रम का संचालन शहर पश्चिमी में महामंत्री वरुण केसरवानी, शहर उत्तरी में विधानसभा संयोजक संजय गुप्ता , और शहर दक्षिणी  पार्षद ओपी गुप्ता, ने किया

      इस अवसर पर कुंज बिहारी मिश्रा, रमेश पासी, देवेश सिंह, प्रेम नारायण केसरवानी , राजेश केसरवानी ज्ञानेश्वर शुक्ला, राजू पाठक ,गिरजेश मिश्रा ,राघवेंद्र सिंह, संजीव जायसवाल, देवेंद्र मिश्रा, नरसिंह,राघवेंद्र मिश्रा, उदय प्रताप सिंह,विजय श्रीवास्तव , प्रशांत शुक्ला,भोला सिंह ,अवनीश तिवारी, सुमित वैश्य, रणविजय सिंह ,दीनानाथ कुशवाहा ज्ञान बाबू केसरवानी, कौशिकी सिंह, गौरव गुप्ता, संजय कुशवाहा, भरत निषाद, दिलीप केसरवानी, अखिलेश सिंह, राजेश गौड़, किशोरी लाल, सरोज गुप्ता ,विश्वास श्रीवास्तव, हरीश त्रिपाठी एवं  भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और भाजपा में शामिल हुए सभी लोगों को बधाई दी

Keep Up to Date with the Most Important News

By pressing the Subscribe button, you confirm that you have read and are agreeing to our Privacy Policy and Terms of Use
Advertisement