Breaking News
हत्या, धोखाधड़ी, जुए का अड्डा: चीन ने एक ही परिवार के 11 सदस्यों को क्यों दी फांसी?‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 6: सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी की फिल्म की नजर दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये पर है |लंबी पारी का अंत सपने के अधूरे रह जाने के साथ हुआ। पुणे समाचार‘उन्हें छूट पसंद है..’: ट्रम्प के सहयोगी का कहना है कि भारत को टैरिफ राहत पाने के लिए रूसी तेल पर और अधिक काम करना होगा‘अगला हमला और भी भयानक होगा’: ट्रम्प की ईरान को सख्त चेतावनी; तेहरान ने बातचीत खारिज कीएयर इंडिया दुर्घटना: सुप्रीम कोर्ट स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया। भारत समाचार‘बड़े और कठिन फैसले का इंतजार है’: मनोज तिवारी ने चेतावनी दी कि अगर भारत टी20 विश्व कप का बचाव करने में विफल रहा तो गौतम गंभीर की नौकरी खतरे में पड़ सकती है | क्रिकेट समाचार‘दुर्घटनाओं को निमंत्रण’: मुंबई के पास 4-लेन पुल अचानक घटकर 2 रह गया; एमएमआरडीए ने डिजाइन में खामी से इनकार किया | मुंबई समाचारअगर बच्चे प्रेम विवाह का विकल्प चुनते हैं तो परिवार उनका बहिष्कार करें: एमपी ग्राम पंचायत। इंदौर समाचारखोसला ने एलोन के घोसला पर छापा मारा: तकनीकी कर्मचारियों से मस्क की टेस्ला और स्पेसएक्स छोड़ने का आह्वान किया

सम्पूर्ण समाधान दिवस-तहसील सदर — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 07-09-2024

सम्पूर्ण समाधान दिवस-तहसील सदर — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

जिलाधिकारी ने जनशिकायतों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के दिए निर्देश

जन-शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 158 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 6 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण

प्रयागराज। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में शनिवार को सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने जनसमयाओं को सुनते हुए सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को उनके विभाग से सम्बंधित शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये हैं साथ ही साथ उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता को संतुष्ट भी होना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जन-शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में आयें हुए वरासत, अवैध कब्जा व अन्य शिकायतों का शीघ्रता से निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है।  

    सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 158 शिकायतें आयीं, जिनमें से कुल 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागांें के अधिकारियों को शिकायतों को आज ही प्राप्त करते हुए उनको निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए है।  जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा है कि शिकायतों का निस्तारण अनिवार्य रूप से निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही एवं उदासीनता पाये जाने पर सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।