Tuesday, 17 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश
● LIVE — ताज़ा अपडेट  |  lokayatdarpan.in
लोकायत दर्पण
Lokayat Darpan · Hindi News Portal · Lucknow, India
सत्य • निष्पक्ष • जनहित
ताज़ा ख़बरें, हर पल
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और उत्तर प्रदेश की हर बड़ी ख़बर
ब्रेकिंग न्यूज़
धोनी ने IPL से लिया संन्यास, अब CSK के मेंटर की संभालेंगे जिम्मेदारी●क्वाड ग्रुप फोटो के दौरान पीएम मोदी ने उठाया तिरंगा, ट्रंप बोले- इसे संभालकर रखें●12 दिन में ‘रामायण’ ने कमाए 1,437 करोड़, दूसरे सोमवार को कमाई में 57% की गिरावट●दिल्ली-NCR से हटीं ग्रेप-3 की पाबंदियां, AQI 204 पर पहुंचा; स्कूलों, निर्माण और वाहनों को राहत●12 साल में 183 विदेश दौरे, 900 करोड़ से ज्यादा खर्च; पीएम मोदी की विदेश यात्राओं का हिसाब सामने आया●दिल्ली के शाहदरा में दो मंजिला मकान ढहा, 3 साल की बच्ची समेत 2 की मौत; मलबे से 6 लोगों को निकाला गया●इंदौर कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ का बेबाक अंदाज, बोले- महाकाल की धरती पर आने से कोई नहीं रोक सकता●दिल्ली: मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के पास गोलीबारी, युवक समीर की मौत; गैंगवार का शक●धोनी ने IPL से लिया संन्यास, अब CSK के मेंटर की संभालेंगे जिम्मेदारी●क्वाड ग्रुप फोटो के दौरान पीएम मोदी ने उठाया तिरंगा, ट्रंप बोले- इसे संभालकर रखें●12 दिन में ‘रामायण’ ने कमाए 1,437 करोड़, दूसरे सोमवार को कमाई में 57% की गिरावट●दिल्ली-NCR से हटीं ग्रेप-3 की पाबंदियां, AQI 204 पर पहुंचा; स्कूलों, निर्माण और वाहनों को राहत●12 साल में 183 विदेश दौरे, 900 करोड़ से ज्यादा खर्च; पीएम मोदी की विदेश यात्राओं का हिसाब सामने आया●दिल्ली के शाहदरा में दो मंजिला मकान ढहा, 3 साल की बच्ची समेत 2 की मौत; मलबे से 6 लोगों को निकाला गया●इंदौर कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ का बेबाक अंदाज, बोले- महाकाल की धरती पर आने से कोई नहीं रोक सकता●दिल्ली: मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के पास गोलीबारी, युवक समीर की मौत; गैंगवार का शक
अपराध

सहारनपुर में दो करोड़ की स्मैक सहित चार तस्कर गिरफ्तार हुए

25 October 2026, 11:38 am  |  लोकायत दर्पण

सहारनपुर में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक किलो एक सौ ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ बीस लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई थाना मंडी पुलिस, एसओजी, स्वॉट और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने की। पुलिस के अनुसार आरोपियों को एक आश्रम के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात व्यक्ति से स्मैक खरीदकर लाते थे और फिर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर नशा करने वालों को बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से तस्करी में इस्तेमाल किए जाने वाले चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से एक के खिलाफ सहारनपुर और शामली में पहले भी कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशे की सप्लाई के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इसी श्रेणी की और ख़बरें

सभी देखें →