Breaking News
‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉकभारत हथियार आयात: ‘मेक-इन-इंडिया’ फोकस के बावजूद, भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार बना हुआ है: SIPRI रिपोर्ट | भारत समाचारमध्य पूर्व संकट के बीच सरकार ने रिफाइनरियों से घरों के लिए एलपीजी को बढ़ावा देने को कहा

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक

Published on: 09-07-2024
  • विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों को संचारी रोगों से बचाव के लिए करें जागरूक – सीडीओ

डिप्टी ब्यूरो चीफ सलमान खान

रामपुर सीडीओ नंद किशोर कलाल की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक की गई। यूनिसेफ के डी०एम०सी० द्वारा मॉनीटरिंग फीडबैक देते हुए बताया गया कि गांव क्षेत्रों में नालियों की साफ- सफाई, झाड़ियों की कटाई अपेक्षा के अनुरूप हो रही है। बता दें कि सीडीओ नंद किशोर कलाल ने अधिशासी अधिकारियों को रोस्टर के अनुसार फॉगिंग, नालियों की साफ-सफाई के लिए आवश्यक निर्देश दिये। जिला राज पंचायत अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान के तहत साफ-सफाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निदेर्शित किया गया कि वे छात्र/छात्राओं को संचारी रोग के नियंत्रण के लिए संवेदीकरण करें। विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे- पोस्टर प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, क्विज प्रतिस्पर्धा, निबन्ध लेखन इत्यादि माध्यमों से छात्रों को रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया जाये।
जबकि सीडीओ नंद किशोर कलाल ने यह भी निर्देश दिये कि 11, जुलाई 2024 से प्रारम्भ होने वाले दस्तक अभियान में फ्रन्ट लाईन वर्कर्स, (आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री) द्वारा बुखार के रोगियों, इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस रोगियों, क्षय रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों, कुष्ठ रोग और फाईलेरिया एवं कालाजार रोगों के लक्षणयुक्त व्यक्तियों की सूची तैयार की जायें। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, नगर विकास, शिक्षा विभाग, यूनिसेफ और अन्य कई विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।