सुप्रीम कोर्ट में CJI सूर्यकांत से भिड़ा वकील, बोला- ‘आप इस कुर्सी के लायक नहीं’; कोर्ट रूम से बाहर निकाला गया

सोमवार 16 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट रूम नंबर-1 में एक वकील ने CJI जस्टिस सूर्यकांत से अपने मामले की तत्काल सुनवाई की मांग की। वकील ने कहा कि उसने 2 नवंबर को CJI कार्यालय में आवेदन दिया था, लेकिन 15 दिन बाद भी जवाब नहीं मिला। CJI के इंतजार करने को कहने पर वकील ने उन पर तीखी टिप्पणी कर दी, जिसके बाद कार्यवाही का ऑडियो-वीडियो बंद कर वकील को कोर्ट रूम से बाहर निकाल दिया गया।



