सुहास और सुवर्णा की उपलब्धि पर सीएम योगी ने दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एशियाई पैरा खेलों में पदक जीतने वाले सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को बधाई दी है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और प्रदेश खेल विभाग के सचिव सुहास एलवाई ने पुरुष एकल एसएल4 पैरा-बैडमिंटन में कांस्य पदक जीता, जबकि सुवर्णा राज ने महिला डिस्कस थ्रो एफ54 में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सुहास की उपलब्धि दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम से सपनों को साकार करने की प्रेरणा है।
सुवर्णा के बारे में उन्होंने कहा कि उनकी स्वर्णिम सफलता अनगिनत बेटियों के सपनों को नई उड़ान देगी।
मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



