Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

हिण्डाल्को के विद्यालयों में राधा-कृष्ण की लीलाओं संग मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Published on: 07-09-2023

राधा-कृष्ण के रूप सौंदर्य से विद्यालय बने वृंदावन धाम

रेणुकूट(सोनभद्र)। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट द्वारा संचालित विद्यालयों, आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल, आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कालेज तथा हिण्डाल्को प्राईमरी स्कूल यूनिट दो एवं तीन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आयोजन बड़े ही उल्लास के साथ किया गया। एबीपीएस में कक्षा एलकेजी व यूकेजी के नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर श्री कृष्ण की सुंदर झाँकी प्रस्तुत की। नन्हे-मुन्ने बालकों की स्वाभाविक बाल सुलभ क्रीडा-कहीं माखन खाते हुए, कहीं बाँसुरी बजाते हुए, कहीं गोपियों व ग्वाल-बालों संग रास-लीला करते हुए तो कहीं कालिया दहन की लीला ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

रंग-बिरंगी गोपाल की वेशभूषा में बच्चों ने उपस्थित जनों का दिल जीत लिया। इसी के साथ-साथ इण्टरमीडिएट कालेज एवं प्राईमरी स्कूल के बच्चों ने भी राधा-मोहन की सुन्दर लीलाओं को प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया।एबीपीएस की प्रधानाचार्या स्मिता साही, एबीआईसी के प्रधानाचार्य दयानंद शुक्ल, हिण्डाल्को प्राईमरी स्कूल यूनिट दो की प्रधानाचार्या रितु भारद्वाज एवं यूनिट तीन की प्रधानाचार्या तनुश्री दत्ता ने सभी को श्री कृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनायें देते हुए विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत श्रीकृष्ण की मनोरम बाल-लीलाओं की खूब सरहाना की।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।