Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

हिण्डाल्को में मनाया गया महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती

Published on: 02-10-2023

रेणुकूट (सोनभद्र)। हिण्डाल्को मनोरंजनालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व० लालबहादुर शास्त्री की जयन्ती एवं हिण्डाल्को पुस्तकालय की स्थापना दिवस पूरे श्रद्धा के साथ मनाया गया। रंगबिरंगे फूलों से सुसज्जित मनोरंजनालय हॉल में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अलुमिना प्लांट प्रमुख एन.एन. राय एवं विशिष्ठ अतिथि रिडक्शन प्लांट हेड जे.पी. नायक ने गांधी जी व शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर तथा द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

मनोरंजनालय प्रभारी वेद प्रकाश ने गांधी जी व शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला और हिण्डाल्को पुस्तकालय, वाचनालय, प्राकृतिक चिकित्सालय और खिलाड़ियों की उपलब्धियों की जानकारी साँझा की। मुख्य अतिथि श्री राय एवं श्री नायक ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्श आज भी प्रासंगिक है और हम सभी को इन महापुरुषों के दिखाएं रास्ते का सदैव अनुशरण करना चाहिये। कार्यक्रम में भजन गायक उदय मिश्रा ने अपने सुमधुर भजनों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि एवं वरिष्ठ अधिकारी राजीव झुनझुनवाला, कर्नल (से.नि.) संजीव खन्ना सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों तथा मान्यताप्राप्त श्रम संगठनों के पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर गांधी जी व शास्त्री जी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में एस.के. ब्रह्मचारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।