Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

‘हेल्दी बेबी-शो’ में बच्चों का किया गया स्वास्थ परीक्षण

Published on: 13-10-2023

रेणुकूट(सोनभद्र)। हिण्डाल्को के मुखिया एन0 नागेश के मार्गदर्शन में हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा रेणुकूट व आस-पास के ग्रामीण अंचलों में विकास की कई योजनाओं का सफलता से संचालन कर रही है। स्वस्थ्य बच्चे ही देश का भविष्य है इसी ध्येय को ध्यान में रखते हुए हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा रेणुकूट नगरीय बस्ती के धोबिया टंकी मुहल्ले में ‘हेल्दी बेबी शो’ का आयोजन किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण माताओं को स्वंय एवं बच्चे की साफ-सफाई, उनके स्वास्थय, पोषण व टीकाकरण तथा बच्चों के उचित रखरखाव को लेकर जागरुक करना था। कार्यक्रम में 60 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इन बच्चों को उम्र के हिसाब से तीन श्रेणियो में बांट कर इनका स्वास्थ्य परीक्षण डा0 डी0पी0 सक्सेना एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। हिण्डाल्को ग्रामीण चिकित्सा सेवाओं के डॉ डी०पी० सक्सेना ने माताओं को बाल स्वास्थ्य सम्बन्धित जानकारी देते हुए कहा कि स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज का निर्माण करते है। उन्होंने माताओं को जानकारी देते हुए कहा कि समय-समय पर बच्चों के टीकाकरण, साफ-सफाई एवं खान-पान पर ध्यान देना अत्यन्त आवश्यक है जिससे बच्चों का सही मानसिक एवं शारीरिक विकास संभव हो सके। कार्यक्रम में डा0 सक्सेना ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन करते हुए स्वास्थ्य मानकों के आधार पर प्रत्येक श्रेणी में बच्चों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कारों से सम्मानित किया और सभी प्रतिभागी बच्चों को सान्त्वना पुरस्कार भी प्रदान किया। उन्होंने माताओं को उनके एवं बच्चों के लिए जरुरी पोषण हेतु आहार तालिका की भी विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में रेखा मिश्रा एंव हिण्डाल्को सीएसआर टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।