1.27 करोड़ हिंदू वोटर गायब होने के दावे पर चुनाव आयोग का जवाब, विपक्ष ने उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची को लेकर सियासी विवाद गहरा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया था कि राज्य की वोटर लिस्ट से करीब 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब हैं, जो पंचायत चुनाव की सूची में तो हैं, लेकिन चुनाव आयोग की सूची में नहीं हैं।
इस पर उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मंगलवार को कहा कि चुनाव आयोग के पास मतदाताओं के धर्म या जाति का कोई आंकड़ा नहीं होता, इसलिए इस तरह का विश्लेषण संभव ही नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि 10 अप्रैल से 17 नवंबर के बीच प्रदेश में कुल 18 लाख 84 हजार 113 मतदाता बढ़े हैं।



