Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

प्रकृति की सुरम्य गोद अबाड़ी पिकनिक स्पॉट में मना जनपद का 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Published on: 21-06-2025

सोनभद्र। प्रत्येक वर्ष की भांति उत्साह एवं ऊर्जा के साथ जनपद के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनपद की जनता ने बढ़-चढ़कर पूर्ण मनोयोग से पर्यटन स्थल अबाड़ी पिकनिक स्पॉट कनहर नदी के तट पर कल कल ध्वनि के बीच योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने अपने अनुभव एवं उद्बोधन से लोगों को ऊर्जान्वित किया। जनपद के सभी वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में यह योगाभ्यास अभूतपूर्व आयोजन बन गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने किया। कार्यक्रम के नोडल डॉ सतेन्द्र आर्य एवं कार्यक्रम प्रबंधक आद्या प्रसाद सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रयास किया। योग प्रदर्शन प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास अभिषेक कुमार सिंह संग पतंजलि की पूनम ने किया एवं बाल योगाभ्यासियों ने योग प्रदर्शन किया।

मंच का संचालन डॉ अपूर्व प्रियदर्शी ने किया।अतिथियों का स्वागत औषधीय पौधों को देकर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ राजेश यादव ने किया। स्वागत स्वरुप औषधि पौधा तुलसी भेंट में मिलने पर मुख्य अतिथि पुलकित हो गए।

उन्होंने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि विभिन्न वनस्पतियों पेड़ों को धार्मिक भावनाओं से जोड़कर उनका संरक्षण अभिवर्धन करना केवल सनातन संस्कृति की परंपरा रही है और यह परंपरा हजारों वर्ष से अनवरत चली आ रही है।

इन्हीं कारणों से भारत विश्व गुरु की उपाधि पाता रहा है। साथ ही आयुष विभाग के द्वारा विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम तियरा राबर्ट्सगंज में भी वृहद योगाभ्यास आयोजित किया गया ।

जिसमें मुख्य अतिथि ओम प्रकाश त्रिपाठी विशिष्ठ अतिथि पूर्व सांसद राम सकल,कमिश्नर बाल कृष्ण त्रिपाठी रहे एवं अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के नोडल डॉ ज्योतिर्जय ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।