Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

एनटीपीसी सिंगरौली में मनाया गया 11वां “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस”

Published on: 21-06-2025

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2025 की थीम “एक धरती, एक स्वास्थ्य के लिए योग” बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली के आवासीय परिसर मे स्थित डॉ. अंबेडकर भवन में योग प्रशिक्षक नरेंद्र मोहन गुप्ता, पूर्व कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी लिमिटेड एवं श्रीमती रश्मि गुप्ता द्वारा सुबह 6:00 बजे से 7:00 बजे तक विभिन्न प्रकार के योग का अभ्यास कराया गया एवं योग-स्वास्थ संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के इस अवसर पर राजीव अकोटकर (परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सिंगरौली) ने अपने उद्बोधन में कहा कि, “इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘एक धरती, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ हमें यह याद दिलाती है कि हमारा स्वास्थ्य और प्रकृति एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हम यह स्मरण करें कि इसकी वास्तविक भावना दैनिक अभ्यास में निहित है। यह केवल ‘योग दिवस’ नहीं, बल्कि ‘योग वर्ष’ होना चाहिए — जिसे हम अपने रोज़मर्रा के जीवन में अपनाकर संपूर्ण स्वास्थ्य और आंतरिक संतुलन प्राप्त कर सकते हैं।”

डॉ. अंबेडकर भवन में जीवन को सुखद एवं सरल बनाने के लिए योग प्रशिक्षक नरेंद्र मोहन गुप्ता एवं श्रीमती रश्मि गुप्ता ने विभिन्न आसन कराए तथा प्राणायाम के आयाम सिखाए।

उपस्थित लोगों ने भी अपने जीवन में योग को अपनाने तथा सामाजिक स्तर पर योग की उपयोगिता से सभी को अवगत कराने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली के राजीव अकोटकर, कार्यकारी निदेशक (एनटीपीसी सिंगरौली), पीयूष श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (रसायन), अजीत कुमार सिंह , महाप्रबंधक (मैकानिकल मैंटेनेंस), श्रीमती पीयूषा अकोटकर, अध्यक्षा (वनिता समाज) अन्य सभी एनटीपीसी के विभाग प्रमुख, यूनियन एवं एसोशिएशन के पदाधिकारीगण एवं वनिता समाज की वरिष्ठ सदस्याएं तथा एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारीगण, बच्चे आदि उपस्थित रहें।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।