Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

123 मरीजो का किया गया चिकित्सीय परीक्षण एवं दी गई मुफ्त में दवाएं

Published on: 27-09-2023

ओबरा (सोनभद्र)। सामाजिक संस्था सोनांचल सेवा मंच द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक मेडिकल कैंप का आयोजन नवजीवन हॉस्पिटल, चोपन रोड ओबरा में किया गया। मेडिकल कैंप का शुभारंभ नगर पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती चांदनी देवी द्वारा किया गया।

आए हुए सभी मरीजों का वजन, बीपी परिक्षण किया गया। इस कैंप में दंत रोग, स्त्री रोग, चर्म रोग, नेत्र रोग एवं जनरल बीमारियों का इलाज किया गया एवं दवाएं मुफ्त में वितरण किया गया। कैंप में डॉक्टर अनिल शर्मा, डॉक्टर आर0सी0 मौर्य, डॉ त्रिपुरारी शंकर पांडे ने अपनी सेवाएं अर्पित की।

मंच के संयोजक अशोक कुमार यादव एवं अध्यक्ष सुशील कुमार कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंच समय-समय पर बदलते मौसम के अनुसार एवं जरूरतमंदों को नजर में रखते हुए मेडिकल कैंप का आयोजन कराया गया तथा जरूरतमंदों स्वास्थ्य चिकित्सा मुहैया कराया गया।

कैंप में आए हुए मरीज दवाएं प्राप्त करके संस्था एवं चिकित्सकों का धन्यवाद कर रहे थे । मेडिकल कैंप में गण मान्य व्यक्तियों में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमान उमाशंकर, योग गुरु धनराज सिंह, जयशंकर भारद्वाज, शिशु शिक्षा निकेतन के प्रबंधक आलोक भाटिया, रमाशंकर द्विवेदी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

कैंप को सफल बनाने में सोनांचल सेवा मंच के महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती उषा शर्मा, महासचिव श्रीमती सरिता सिंह, पुष्पा दुबे, सुषमा कुशवाहा, निर्मला भटनागर,सुधा, गीता, अनूप सेठ, प्रेम शंकर वर्मा, नरसिंह त्रिपाठी, विजय विश्वकर्मा, शमशेर खान, तनवीर आलम, जगत प्रकाश सक्सेना, संजय अग्रहरी, देवास घटक, कुलदीप अग्रवाल, वीरेंद्र गर्ग, वीरेंद्र यादव, पवन पटेल के साथ-साथ मंच के सभी कार्यकर्ताओं के साथ साथ ओबरा के मेडिकल स्टोरों का अमूल्य योगदान रहा।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।