Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

बिहार में 6,421 विद्यालय सहायकों की होगी नियुक्ति, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी

Follow

Published on: 23-09-2024



Bihar Job: बिहार में नवस्थापित एवं उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में 6,421 विद्यालय सहायकों की नियुक्ति की जाएगी. इनकी नियुक्ति 16,500 रुपये के निश्चित मासिक वेतनमान पर होगी. साथ ही इन्हें 500 रुपये वार्षिक वेतन वृद्धि भी दी जाएगी. नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया नियोजन इकाइयों द्वारा की जाएगी. दरअसल शिक्षा विभाग ने 6,421 विद्यालय सहायकों के पदसृजन की जानकारी सोमवार को महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) को भेजी है. इसके साथ ही 6,421 नवस्थापित एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में एक-एक विद्यालय सहायक की नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है.

महालेखाकार को भेजी पद सृजन की जानकारी

महालेखाकार को दी गई जानकारी में शिक्षा विभाग ने बताया है कि 6,421 नव स्थापित एवं उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में नियत वेतन पर प्रति विद्यालय एक विद्यालय सहायक का पद सृजन करने की स्वीकृति दी जाती है. ये पद राज्य के राजकीयकृत माध्यमिक-उच्चतर माध्यमिक एवं प्रोजेक्ट विद्यालयों में लिपिक एवं सहायक के नश्वर पदों को प्रतिस्थापित कर सृजित किए गए हैं। इससे संबंधित संकल्प में विद्यालय सहायक के नियोजन की प्रक्रिया, योग्यता, सेवा शर्तें, अनुशासनिक कार्रवाई निर्धारित है। नव सृजित पदों पर तदनुसार कार्रवाई की जाएगी.

नियोजन इकाई को भेजी जाएगी पद सृजन की सूचना

महालेखाकार को दी गयी सूचना में शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यालयवार विद्यालय सहायकों के पदों की पहचान कर समेकित रूप से पदों के सृजन की सूचना संबंधित नियोजन इकाई को उपलब्ध करायेंगे. 6,421 सृजित पदों पर कार्यरत विद्यालय सहायकों का भुगतान संबंधित मद से किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें: BPSC 70th CCE: बीपीएससी ने 1957 पदों के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, इस दिन से शुरू होगा आवेदन

किस जिले में कितने पद

आधिकारिक जानकारी के अनुसार पटना में 210, नालंदा में 149, भोजपुर में 147, बक्सर में 88, रोहतास में 166, कैमूर में 121, गया में 258, जहानाबाद में 59, अरवल में 33, नवादा में 142, औरंगाबाद में 140, मुजफ्फरपुर में 305, सीतामढ़ी में 184, शिवहर में 44, वैशाली में 232, पूर्वी चंपारण में 341, पश्चिमी चंपारण में 277, सारण में 240, सिवान में 226, गोपालगंज में 185, दरभंगा में 268, मधुबनी में 296, समस्तीपुर में 318, सहरसा में 121, सुपौल में 144, मधेपुरा में 131, पूर्णिया में 208, अररिया में 186, किशनगंज में 117, कटिहार में 202, भागलपुर में 174, बांका में 130, मुंगेर में 65, शेखपुरा में 36, लखीसराय में 75, जमुई में 130, खगड़िया में 96 एवं बेगूसराय जिले के लिए 177 पद सृजित किये गये हैं. विदित हो कि इस पर कैबिनेट की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है.

इस वीडियो को भी देखें: बिहार में बाढ़ से डूबे 12 जिले



Source link

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।