Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

एनटीपीसी सिंगरौली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह

Published on: 15-08-2025

शक्तिनगर(सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना द्वारा 79वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, शक्तिनगर में बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि परियोजना के कार्यकारी निदेशक संदीप नायक ने ध्वजारोहण किया एवं सीआईएसएफ के जवानों, स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।

इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया जिसमें परिसर स्थित विद्यालय के बच्चे सम्मिलित हुए एवं सभी ने सीआईएसएफ जवानों के साथ कदमताल कर मनमोहक परेड की प्रस्तुति की। इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय पर्व की महत्ता को रेखांकित किया गया एवं एनटीपीसी की उपलब्धियों से सभी उपस्थित जनों को अवगत कराया गया।

इसके पश्चात क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें समूह नृत्य की मनमोहक झलकियाँ देखने को मिलीं। प्रतिभागी विद्यालयों में बाल भवन, संत जोसेफ विद्यालय, अंबेडकर विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, विवेकानंद वरिष्ठ व प्राथमिक विद्यालय एवं शासकीय इंटर कॉलेज शामिल रहे।

समारोह में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कर्मचारियों को अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के कर-कमलों द्वारा पुरस्कृत किया गया, जिनमें पावर एक्सेल अवार्ड, एम्प्लॉयी ऑफ द ईयर, डिपार्टमेंटल एम्प्लॉयी ऑफ द ईयर, मानवीयता पुरस्कार, हेल्थ चैंपियन अवार्ड, एचओपी मेरिटोरियस अवार्ड, बीई विभाग पुरस्कार तथा उत्कृष्ट विद्यार्थी पुरस्कार शामिल रहे।

इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा संजीवनी चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किया गया। इसके साथ एनटीपीसी सिंगरौली प्लांट सेवा भवन पार्क, प्रशासनिक भवन, बाल भवन, टाइनी टोट्स स्कूल, सीआईएसएफ़ यूनिट ऑफिस एवं संजीवनी चिकित्सालय में भी राष्ट्रीय ध्वज सम्मानपूर्वक फहराया गया।


स्वतंत्रता दिवस समारोह में जोसफ बास्टियन, मुख्य महाप्रबंधक (ऑपरेशन एंड मेंटेनेन्स), सी.एच. किशोर कुमार, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एंड एडीएम), रश्मि रंजन मोहंती, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट), पीयूष श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (बीई एंड रसायन), डॉ एस के सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सीआईएसएफ़ कमांडेंट, विवेक आर्य, सभी विभाग प्रमुख, वनिता समाज की सदस्याएं, यूनियन एवं एसोसिएशन के मानद प्रतिनिधिगण, पत्रकार बंधु, वीर जवान, बच्चें एवं बड़ी संख्या में एनटीपीसी कर्मी परिवार सहित सम्मिलित होकर राष्ट्रीय पर्व गौरवपूर्ण ढंग से मनाया गया।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।