Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

केन्द्रीय विद्यालय शक्तिनगर में हर्षोल्लास के साथ हुआ 79वें स्वतन्त्रता दिवस का आयोजन

Published on: 15-08-2025

शक्तिनगर(सोनभद्र)। केन्द्रीय विद्यालय एनटीपीसी शक्तिनगर के प्रांगण में 15 अगस्त 2025 को 79वें स्वतन्त्रता दिवस का आयोजन पूर्ण हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतन्त्रता दिवस समारोह की मुख्य अतिथि रही विद्यालय प्राचार्या श्रीमती प्रीति शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर किया। तत्पश्चात राष्ट्रगान और झंडा गीत के समवेत स्वर से समस्त प्रांगण गुंजायमान हो उठा।अपने संबोधन वक्तव्य में मुख्य अतिथि ने सभी को आजादी के महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सच्ची देशभक्ति वही है जो हम अपने कर्त्तव्य का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए करेंगे,आजादी के महत्व को समझते हुए हम सभी को सच्चा कर्मवीर और कर्मयोगी बनना होगा।

विद्यालय परिवार के समस्त सदस्यों द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर देशप्रेम का परिचय दिया और भारत माता के स्वर से पूरा वातावरण ध्वनित हो उठा। प्रभात फेरी का नेतृत्व विद्यालय प्राचार्या द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विविध देशभक्ति कार्यक्रमों की अत्यंत मनमोहक प्रस्तुति की गई। जिसमें नन्हें मुन्ने बच्चों की नृत्य प्रस्तुति सहित, रोल प्ले, माध्यमिक संभाग के विद्यार्थियों के भाषण,समूहगान, नृत्य प्रस्तुति शामिल थे। ज्ञात हो कि दिनांक 2 से 15अगस्त 2025 तक हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत विविध प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन किया गया और सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों ने सहर्ष प्रतिभागिता की। कार्यक्रम का संचालन रवींद्र शुक्ला और श्रीमती वाग्मिता सिंह के नेतृत्व में स्नेहा और गीतांजलि ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन मनोज कुमार सिंह (पीजीटी वाणिज्य) द्वारा दिया गया।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।