Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

90 फुट के रावण दहन के साथ हिण्डाल्को में रामलीला सम्पन्न

Published on: 25-10-2023

रेणुकूट(सोनभद्र)। हिण्डाल्को रामलीला परिषद् के कलाकारों द्वारा हिण्डाल्को रामलीला मैदान पर आयोजित हो रहे सम्पूर्ण रामायण के लीलाओं का मंचन 90 फुट के विशालकाय रावण दहन एवं श्री राम के राज्याभिषेक की लीला मंचन के साथ सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि हिण्डाल्को के मुखिया श्री एन नागेश, विशिष्ट अतिथि, हिण्डाल्को रेणुकूट क्लस्टर के मानव संसाधन प्रमुख श्री जसबीर सिंह, अल्युमिना प्लांट हेड एनएन राय, रिडक्शनt हेड जेपी नायक, उपजिलाधिकारी-दुद्धी सुरेश राय एवं श्रीमती लक्ष्मी नागेश, श्रीमती सीमा सिंह, श्रीमती पूनम राय तथा अन्य अतिथियों व दर्शकों का रामलीला परिषद् के अध्यक्ष, प्रमोद कुमार उपाध्याय ने स्वागत एवं अभिनंदन कर किया। इस अवसर पर सभी को दशहरा की शुभकामनायें देते हुए श्री नागेश ने रामलीला मंचन के कलाकारों एवं निदेशक सुनील परवाल का आभार व्यक्त किया जिन्होंने महीनों के अथक प्रयास और लगन से रामलीला मंचन को साकार रूप दिया साथ ही ज़िला प्रशासन के प्रति भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने पूरे कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था एवं शांति कायम रखने में पूरा सहयोग दिया। विशिष्ट अतिथि जसबीर सिंह एवं उपजिलाधिकारी सुरेश राय ने भी सभी नगरवासियों एवं हिण्डाल्को परिवार के सदस्यों को दशहरा की शुभकामनायें दी। इसके उपरान्त श्री राम ने रावण के नाभि में वाण मार कर रामलीला मैदान पर खड़े 90 फुट के विशालकाय रावण के पुतले पर अग्नी प्रज्जवलित की और देखते ही देखते पुतला धू-धू कर जल उठा और इसी के साथ पूरा मैदान जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा। इसके उपरांत रेणुकूट का आकाश रंगबिरंगी आतिशबाजी से आलोकित हो उठा। अंत में गाजे-बाजे के साथ श्री राम, जानकी और लक्ष्मणजी का अयोध्या में आगमन हुआ और उनके राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया गया। श्री राम-जानकी की पूजा एवं आरती के साथ रामलीला मंचन का समापन हुआ। इससे पूर्व प्रातः काल रामलीला परिषद् के कलाकारों द्वारा शोभायात्रा निकाली गई जो कि पूरे हिण्डाल्को काॅलोनी परिसर का भ्रमण कर रामलीला मैदान पर समाप्त हुई।जगह-जगह शोभायात्रा के दौरान भारी संख्या में भक्तजनों ने श्रीराम एवं जानकी के दर्शन किये और बीच-बीच में पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान होता रहा। मंच का संचालन आदित्य पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में ज़िला प्रशासन के लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय पत्रकार व आस-पास के क्षेत्रों के हजारों लोग शामिल हुए।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।