दिल्ली की कृषि मंडियों में चार परियोजनाओं की नींव रखी

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी की कृषि मंडियों के ढांचे को सुधारने की दिशा में अहम कदम उठाया है। आजादपुर मंडी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कृषि मंडियों से जुड़ी चार परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं का उद्देश्य मंडियों की बुनियादी सुविधाओं को आधुनिक और व्यवस्थित बनाना है।
इन परियोजनाओं के पूरा होने से व्यापारियों, किसानों और खरीदारों सभी को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मंडियों में आवागमन, भंडारण और कारोबार की प्रक्रिया अधिक सुगम होने की उम्मीद है, जिससे उपज की खरीद-बिक्री में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ेगी।
दिल्ली की मंडियां राजधानी समेत आसपास के क्षेत्रों के लिए ताजा सब्जियों और फलों की आपूर्ति का प्रमुख कें सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं से मंडियों की कार्द्रयक्षमता बढ़ेगी और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। हैं। ऐसे में इनके ढांचे का सुदृढ़ीकरण किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम दिलाने और उपभोक्ताओं तक ताजा सामग्री पहुंचाने में मददगार साबित होगा। कार्यक्रम में मंडी से जुड़े हितधारकों ने भी इन परियोजनाओं का स्वागत किया।



