मंत्रालय स्पष्टीकरण से भिलाई कर्मियों को राहत मिली

भिलाई इस्पात संयंत्र की बिक्री को लेकर फैली खबरों पर इस्पात मंत्रालय के स्पष्टीकरण के बाद कर्मियों और शहर के लोगों को बड़ी राहत मिली है। मंत्रालय ने बिक्री के दावों को गलत बताते हुए स्पष्ट किया है कि संयंत्र बेचे जाने की खबरें पूरी तरह निराधार हैं।
पिछले कुछ दिनों से संयंत्र की बिक्री को लेकर चर्चाएं तेज थीं, जिससे हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों में असमंजस और चिंता का माहौल बन गया था। कर्मचारी संगठन भी इस विषय पर लगातार सवाल उठा रहे थे और सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग कर रहे थे।
मंत्रालय के बयान के बाद अब कर्मियों ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि भिलाई संयंत्र केवल एक उद्योग नहीं, बल्कि पूरे शहर कर्मियों ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में ऐसी अफवाहों पर समय रहते रोक लगेगी और संयंत्र का कामकाज सामान्य रूप से चलता रहेगा।की पहचान और रोजगार का आधार है, इसलिए इसके भविष्य को लेकर स्पष्टता जरूरी थी।



