Breaking News
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मार्च में भारत आने की संभावना: एजेंडे में यूरेनियम, व्यापार समझौता; चीन की धुरी के कुछ दिनों बाद आता है‘जो भी उनके खिलाफ आएगा वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा’: टी20 विश्व कप से पहले भारत के अपराजेय दिखने पर इरफान पठान ने दुनिया को दी चेतावनी | क्रिकेट समाचारज़मीन में निवेश करने से पहले जानने योग्य 8 महत्वपूर्ण बातेंलाल झंडों के बावजूद, कर्नाटक ने बेंगलुरु में 22 दलित और ओबीसी मठों को 255 करोड़ रुपये की जमीन दी। बेंगलुरु समाचारचीन के शीर्ष जनरल पर आधिकारिक पदोन्नति के बदले अमेरिका को परमाणु रहस्य लीक करने का आरोप: रिपोर्टअभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा, एलीट क्लब में शामिल हुए | क्रिकेट समाचारअनुभवी पत्रकार और लेखक मार्क टुली का 90 वर्ष की उम्र में निधन | भारत समाचारचोर ने चुराया फोन, देखी प्रेमानंद महाराज जी की फोटो – बिना कुछ कहे लौटा दिया!‘मतदाता एक भाग्य विधाता’: पीएम मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। भारत समाचार‘बांग्लादेश ने ज़रूरत से ज़्यादा ज़ोर दिया’: बीसीबी के पूर्व सचिव ने टी20 विश्व कप से हटने की आलोचना की | क्रिकेट समाचार

युवा नेता गौरव शुक्ला ने ब्लॉक प्रमुख हरचंदपुर को बुके देकर दी जन्मदिन की बधाई

Published on: 20-09-2023

राजनीति में तेजी से पहचान बना रहे गौरव शुक्ला

लालगंज (रायबरेली)। आज युवा नेता गौरव शुक्ला ने उद्यान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह के रायबरेली स्थित निवास स्थान पंचवटी पर अपनी टीम के साथ पहुंचकर युवा दिलों की धड़कन ब्लाक प्रमुख हरचंदपुर युवा भाजपा नेता पीयूष प्रताप सिंह को बुके भेंट कर व मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी।

गौरव ने ब्लाक प्रमुख को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी व साथ ही उनके दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने कहा कि रायबरेली को नव शिखर पर प्रतिष्ठित करने के लिए निष्काम कर्मयोगी की भांति अविराम कार्य कर रहे यशस्वी ब्लाक प्रमुख पीयूष प्रताप को रायबरेली, सरेनी व लालगंज के समस्त नागरिकों की ओर से जन्मदिन की हार्दिक बधाई।

परमपिता परमात्मा आपको उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें और आप ऐसे ही रायबरेली के मान, सम्मान और गौरव को बढ़ाने के साथ नागरिकों के जीवन को खुशहाली, समृद्धि के नव प्रकाश से आलोकित करते रहें। इससे पूर्व उन्होंने लालगंज में अपने निवास स्थान पर अपने साथियों के साथ केक काटकर पीयूष प्रताप सिंह का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया।

गौरव शुक्ला ने अपने निवास पर अपने साथियों व भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं को केक खिलाने के बाद संबोधित करते हुए कहा कि पीयूष प्रताप ने अपना जीवन रायबरेली व उत्तर प्रदेश को समर्पित किया है। वह अपने जीवन का प्रत्येक क्षण लोगों के बीच व्यतीत करते है। आज जन-जन की पसंद बने हुए है। उन्होंने कहा कि पीयूष भैया प्रत्येक वर्ग की बुलंद आवाज है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।