Breaking News
अमेरिका में बर्फ़ीला तूफ़ान: विभिन्न क्षेत्रों में सर्दी के मौसम के भीषण प्रकोप से कम से कम 25 लोगों की मौत; 750,000 बिजली के बिना रह गएकनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मार्च में भारत आने की संभावना: एजेंडे में यूरेनियम, व्यापार समझौता; चीन की धुरी के कुछ दिनों बाद आता है‘जो भी उनके खिलाफ आएगा वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा’: टी20 विश्व कप से पहले भारत के अपराजेय दिखने पर इरफान पठान ने दुनिया को दी चेतावनी | क्रिकेट समाचारज़मीन में निवेश करने से पहले जानने योग्य 8 महत्वपूर्ण बातेंलाल झंडों के बावजूद, कर्नाटक ने बेंगलुरु में 22 दलित और ओबीसी मठों को 255 करोड़ रुपये की जमीन दी। बेंगलुरु समाचारचीन के शीर्ष जनरल पर आधिकारिक पदोन्नति के बदले अमेरिका को परमाणु रहस्य लीक करने का आरोप: रिपोर्टअभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा, एलीट क्लब में शामिल हुए | क्रिकेट समाचारअनुभवी पत्रकार और लेखक मार्क टुली का 90 वर्ष की उम्र में निधन | भारत समाचारचोर ने चुराया फोन, देखी प्रेमानंद महाराज जी की फोटो – बिना कुछ कहे लौटा दिया!‘मतदाता एक भाग्य विधाता’: पीएम मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। भारत समाचार

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना अन्तर्गत कैंप का किया गया आयोजन

Published on: 27-09-2023

दस नवजात बालिकाओं को मुख्यमन्त्री कन्या सुमंगला योजनान्तर्गत किया गया चिन्हित

सोनभद्र। जिलाधिकारी सोनभद्र चन्द्र विजय सिंह के निर्देश के क्रम में जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के अध्यक्षता में रावर्टसगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत महुआरी के पंचायत भवन मे 27 सितम्बर 2023 को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत कैंप का आयोजन किया गया।

कैम्प में योजनान्तर्गत दस नवजात बालिकाओं चिन्हाकन किया गया। जिसके सम्बन्ध में जिला प्रोवेशन अधिकारी द्वारा चिन्हित बालिकाओं की सूची तैयार कर तत्काल आवेदन भरवाये जाने हेतु सम्बंधित नोडल को निर्देशित किया गया।

कैम्प में जिला बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय द्वारा बच्चो से सम्बंधित अधिकार एवं कानून की जानकारी दी गई साथ ही सरकार द्वारा बच्चो एवं बालिकाओ की सुरक्षा के दृष्टिगत बनाए गए टोल फ्री नंबर 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन कैसे काम करती है और उसका उपयोग कैसे करना है आदि की जानकारी दी गई।

महिला शक्ति केंद्र से जिला समन्वयक साधना मिश्रा द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी साथ ही महिला कल्याण विभाग की समस्त योजनाओ के बारे में भी बताया गया। उक्त कैम्प में जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक साहित अन्य ग्रामीण लोग उपस्थित रहें।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।