Breaking News
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मार्च में भारत आने की संभावना: एजेंडे में यूरेनियम, व्यापार समझौता; चीन की धुरी के कुछ दिनों बाद आता है‘जो भी उनके खिलाफ आएगा वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा’: टी20 विश्व कप से पहले भारत के अपराजेय दिखने पर इरफान पठान ने दुनिया को दी चेतावनी | क्रिकेट समाचारज़मीन में निवेश करने से पहले जानने योग्य 8 महत्वपूर्ण बातेंलाल झंडों के बावजूद, कर्नाटक ने बेंगलुरु में 22 दलित और ओबीसी मठों को 255 करोड़ रुपये की जमीन दी। बेंगलुरु समाचारचीन के शीर्ष जनरल पर आधिकारिक पदोन्नति के बदले अमेरिका को परमाणु रहस्य लीक करने का आरोप: रिपोर्टअभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा, एलीट क्लब में शामिल हुए | क्रिकेट समाचारअनुभवी पत्रकार और लेखक मार्क टुली का 90 वर्ष की उम्र में निधन | भारत समाचारचोर ने चुराया फोन, देखी प्रेमानंद महाराज जी की फोटो – बिना कुछ कहे लौटा दिया!‘मतदाता एक भाग्य विधाता’: पीएम मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। भारत समाचार‘बांग्लादेश ने ज़रूरत से ज़्यादा ज़ोर दिया’: बीसीबी के पूर्व सचिव ने टी20 विश्व कप से हटने की आलोचना की | क्रिकेट समाचार

गांधी, शास्त्री जी की विचारधारा संदेश के साथ चौहान गुट ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को किया सम्मानित

Published on: 04-10-2023

तिरंगा टोपी, मेडल, अंग वस्त्र पहनाकर डीएम, एसपी, मजिस्ट्रेट अन्य को किया चौहान गुट ने किया सम्मानित

रायबरेली। सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती पर चौहान गुट मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान के नेतृत्व मे पदाधिकारियों ने गांधी जी व शास्त्री जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शहीद स्थल पर पहुंचकर शहीदों को फूलमाला व पुष्प अर्पित किया।

गांधी जयंती के मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की चौहान गुट टीम सदैव गरीबों असहायो सहित व्यापारियों के उत्पीड़न की आवाज बुलंद करने के साथ अब तक एक सैकड़ा लावारिस शवों को जलाने का कार्य करता चला आ रहा है।

आगामी 5 अक्टूबर व्यापारी एकता पर उन एक सैकड़ा लावारिस शवों की अस्थियों को डलमऊ गंगा मे विधि विधान से विसर्जित भी करेगा। ऐसे ही सराहनीय कार्यो के क्रम मे चौहान गुट ने गांधी जयंती पर जनपद के प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया।

जिसमे तिरंगा टोपी, प्रशस्ति पत्र, व अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिलाधिकारी, एडीएम प्रशासन, सिटी मजिस्ट्रेट, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सहित एडीएम वित्त, नगर ईओ, एसडीएम सदर, चार अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी, सदर कोतवाल सहित अन्य कर्मचारियों को भी सम्मानित किया।

प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान ने कहा राष्ट्रपिता की सत्य और अहिंसा की विचारधारा से ही प्रभावित होकर विश्व के कई देशों ने आजादी पाई है। आज हम व हमारी टीम उनकी विचार धारा पर चलते हुए अपनी टीम व व्यापारियों बंधुओ को उनके रास्ते पर चलने की अपील करता है। हमें उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री सरदार अवतार सिंह मोंगा, जिलाध्यक्ष मो0 उमर, प्रदेश मीडिया प्रभारी एस के सोनी, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज अहमद खान, महिला जिलाध्यक्ष पुष्पा यादव, संदीप पाठक, अमित मिश्रा, मो0 आरिफ, सरवरी बेगम, मो0 नजर, आशीष वर्मा, मनीष त्रिपाठी, कय्यूम अली उपस्थित रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।