पंजाब ,उत्तर प्रदेश हरियाणा की शानदार जीत


झाँसी।हॉकी इंडिया नार्थ जॉन हॉकी चैम्पियंशिप के बुधवार को खेल गए लीग मैचों में बालिका वर्ग में पंजाब व उत्तर प्रदेश नें और बालक वर्ग के मैचों में पंजाब,हरियाणा व उत्तर प्रदेश ने जीत दर्ज कर पूर्ण अंक अर्जित किए
झाँसी। हॉकी इंडिया सब जूनियर बालक एवं बालिका नार्थ जोन हॉकी चैंपियनशिप में बुधवार को खेले गए बालिका वर्ग के पहले मैच में हॉकी पंजाब ने हॉकी हिमांचल को 6-0 से हराया। पंजाब की ओर से तनु रानी,मसकीनप्रीत कौर व कप्तान सना ने दो-दो मैदानी गोल किए। दूसरे मैच में हॉकी उत्तर प्रदेश ने हॉकी उत्तराखंड को एकतरफा मुकाबले में 16-0 से पराजित किया। उ.प्र. की कप्तान रश्मि रायकवार व रश्मि पटेल ने 5-5 गोल,रीति सोनी ने 3, श्रद्धा चौहान ने 2 और लकी कुमारी ने एक गोल किया।
वहीं बालक वर्ग में पंजाब ने हिमांचल को 10-1से हराया। हॉकी पंजाब की ओर से सुखदेव सिंह,चरनजीत सिंह,अजयपाल सिंह ने 2-2गोल,और गौरव सिंह,तरंजोत सिंह,जगजीत सिंह व कप्तान कौशल शर्मा ने 1-1 गोल किया। जबकि हॉकी हिमांचल की ओर से एकमात्र गोल कप्तान कुणालप्रीत सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर से किया।
चौथे मैच में हरियाणा ने चंडीगढ़ को 7-1 से शिकस्त दी। हॉकी हरियाणा की ओर से सचिन ने 2 गोल और आदित्य,मोनू,तुषार,रोहित,अमननें एक – एक गोल किया।जबकि चण्डीगढ़ की ओर से एकमात्र गोल सूरज कुमार साह ने किया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच का पृरुस्कार वरिष्ठ क्रिकेटर बृजेन्द्र यादव ने प्रदान किया।
दिन के आखरी मैच में हॉकी उत्तर प्रदेश ने हॉकी उत्तराखंड टीम 21-0 गोल से रौंद डाला। उ.प्र. की ओर से कप्तान शारुख अली में सर्वाधिक 7 गोल,प्रहलाद राजभर ने 4 गोल, अनुराग यादव,सत्यम पाण्डेय,अश्वनी सिंह, ने 2-2 गोल किए।
आज के मैचों के अतिथि पूर्व मेयर,झाँसी रामतीर्थ सिंघल, स्टेट बैंक मुख्य शाखा प्रबंधक सौरभ मुखर्जी,डॉ संजय त्रिपाठी, ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अंत मे प्रभारी है
क्रीड़ाअधिकारी सुरेश बोनकर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

पंजाब ,उत्तर प्रदेश हरियाणा की शानदार जीत

Keep Up to Date with the Most Important News

By pressing the Subscribe button, you confirm that you have read and are agreeing to our Privacy Policy and Terms of Use
Advertisement