Breaking News
अमेरिका में बर्फ़ीला तूफ़ान: विभिन्न क्षेत्रों में सर्दी के मौसम के भीषण प्रकोप से कम से कम 25 लोगों की मौत; 750,000 बिजली के बिना रह गएकनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मार्च में भारत आने की संभावना: एजेंडे में यूरेनियम, व्यापार समझौता; चीन की धुरी के कुछ दिनों बाद आता है‘जो भी उनके खिलाफ आएगा वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा’: टी20 विश्व कप से पहले भारत के अपराजेय दिखने पर इरफान पठान ने दुनिया को दी चेतावनी | क्रिकेट समाचारज़मीन में निवेश करने से पहले जानने योग्य 8 महत्वपूर्ण बातेंलाल झंडों के बावजूद, कर्नाटक ने बेंगलुरु में 22 दलित और ओबीसी मठों को 255 करोड़ रुपये की जमीन दी। बेंगलुरु समाचारचीन के शीर्ष जनरल पर आधिकारिक पदोन्नति के बदले अमेरिका को परमाणु रहस्य लीक करने का आरोप: रिपोर्टअभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा, एलीट क्लब में शामिल हुए | क्रिकेट समाचारअनुभवी पत्रकार और लेखक मार्क टुली का 90 वर्ष की उम्र में निधन | भारत समाचारचोर ने चुराया फोन, देखी प्रेमानंद महाराज जी की फोटो – बिना कुछ कहे लौटा दिया!‘मतदाता एक भाग्य विधाता’: पीएम मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। भारत समाचार

सीएचसी बाल विद्यालय गुरुबक्शगंज में दीपावली की पूर्व संध्या पर मनाया गया दीपावली पर्व

Published on: 11-11-2023

अतुल जौहरी मानवाधिकार मीडिया

रायबरेली। जिले के गुरुबक्शगंज क्षेत्र के सीएचसी बाल विद्यालय में शनिवार को छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों के मध्य रंगोली प्रतियोगिता कराई गई।

इसके अलावा बच्चों ने मिट्टी के गणेश जी लक्ष्मी जी मूर्ति एवं मिट्टी की दियाली बनाई। बच्चो ने दीप प्रज्वलित कर सर्वत्र ज्ञान के प्रकाश को फैलाने एवं सभी का जीवन सुख समृद्धि धन-धान्य से पूर्ण होने का संदेश दिया।

विद्यालय के डायरेक्टर रोहित शुक्ला एवं सभी शिक्षकों ने प्रकाश पर्व दीपावली के महत्व के बारे में बताते हुए ज्ञान प्राप्त कर ज्ञान को सर्वत्र फैलाने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया।

इसके अलावा बच्चों को प्रतिदिन समय से विद्यालय आने एवं पूर्ण मन से अपने मन मस्तिष्क को शिक्षित करने का संकल्प कराया गया। रंगोली प्रतियोगिता में अव्वल रहे छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। तथा सभी शिक्षकों ने सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।

इस कार्यक्रम मे विद्यालय के संरक्षक अशोक शुक्ला, डायरेक्टर रोहित शुक्ला, मोहित शुक्ला, अध्यपिकाओ मे छवि बाजपेई, कोमल तिवारी, श्रेयांशी दीक्षित, हर्षिता मिश्रा, आकृति त्रिवेदी, कल्पना, शिवानी, दीप्ती व रोहित शर्मा, राज सिंह, सुनील मिश्रा, आकाश मिश्रा, इंद्रजीत, सतीश, आसुतोष, राजा सिंह आदि शिक्षक व समस्त छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।