Breaking News
अमेरिका में शीतकालीन तूफ़ान का कहर: कम से कम 30 मरे, पांच लाख से अधिक बिजली के बिना – वह सब जो आपको जानना आवश्यक हैअमेरिका में बर्फ़ीला तूफ़ान: विभिन्न क्षेत्रों में सर्दी के मौसम के भीषण प्रकोप से कम से कम 25 लोगों की मौत; 750,000 बिजली के बिना रह गएकनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मार्च में भारत आने की संभावना: एजेंडे में यूरेनियम, व्यापार समझौता; चीन की धुरी के कुछ दिनों बाद आता है‘जो भी उनके खिलाफ आएगा वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा’: टी20 विश्व कप से पहले भारत के अपराजेय दिखने पर इरफान पठान ने दुनिया को दी चेतावनी | क्रिकेट समाचारज़मीन में निवेश करने से पहले जानने योग्य 8 महत्वपूर्ण बातेंलाल झंडों के बावजूद, कर्नाटक ने बेंगलुरु में 22 दलित और ओबीसी मठों को 255 करोड़ रुपये की जमीन दी। बेंगलुरु समाचारचीन के शीर्ष जनरल पर आधिकारिक पदोन्नति के बदले अमेरिका को परमाणु रहस्य लीक करने का आरोप: रिपोर्टअभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा, एलीट क्लब में शामिल हुए | क्रिकेट समाचारअनुभवी पत्रकार और लेखक मार्क टुली का 90 वर्ष की उम्र में निधन | भारत समाचारचोर ने चुराया फोन, देखी प्रेमानंद महाराज जी की फोटो – बिना कुछ कहे लौटा दिया!

सांसदों के निलम्बन के विरोध में समाजवादियों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Published on: 22-12-2023

-लोकतंत्र और संविधान दोनों पर खतरा मड़रा रहा है-महेन्द्रनाथ यादव
बस्ती  । समाजवादी पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में संसद से 146 सांसदों के निलम्बन के विरोध में शास्त्री चौक पर विशाल धरना प्रदर्शन किया। धरने के बाद राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया।
धरने को सम्बोधित करते हुये सपा विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार विपक्ष को षड़यंत्रपूर्वक संसद से हटा देना चाहती है किन्तु उसका मंसूबा कभी पूरा नहीं होगा। कहा कि डा. राम मनोहर लोहिया ने कहा था कि जब सड़कें सूनी हो जाती है तो संसद आवारा हो जाती है। आज देश एक ऐसे दो राहे पर खड़ा है जब लोकतंत्र और संविधान दोनों पर खतरा मड़रा रहा है। उन्होने देश की जनता का आवाहन किया कि कि केन्द्र सरकार द्वारा किये जा रहे लोकतंत्र की हत्या के विरोध में अपनी आवाज बुलन्द करे।
सपा के पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक राजेन्द्र चौधरी, अतुल चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, धीरसेन निषाद, कौशलेन्द्र सिंह ‘राजू’, चन्द्र प्रकाश चौधरी, मो. स्वालेह, रविन्द्र यादव, जावेद पिण्डारी, राजेन्द्र चौधरी, अरविन्द यादव, आर.डी. गोस्वामी, प्रमोद यादव, गुलाम गौस, इन्द्रावती शुक्ला आदि ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार डर गई है और तानाशाही रवैया अपनाते हुये 146 विपक्षी सांसदों का निलम्बन कर दिया गया। यह भारत के संसदीय इतिहास का सबसे काला अध्याय है। वक्ताओं ने कहा कि देश, उत्तर प्रदेश की जनता सब कुछ देख रही है और आने वाले लोकसभा के चुनाव में भाजपा नेताओं के अहंकार का दमन करेगी। लोकतंत्र में जनता से बड़ा कोई नहीं है। सांसदों का सामूहिक निलम्बन व्यर्थ नहीं जायेगा।  
धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से अनवर जमाल, कक्कू शुक्ल, अरविन्द सोनकर, शिब्लू पाण्डेय, प्रेम यादव फौजी, रिकूं यादव, भोला पाण्डेय, वृजेन्द्र यादव, रजवन्त यादव, रामशव्द यादव, राम सिंह यादव, घनश्याम यादव, प्रदीप यादव, समरेन्द्र विक्रम सिंह, मन्नू सिंह, रामआशीष वर्मा, ओम जी, वैजनाथ शर्मा एडवोकेट, प्रशान्त यादव, उदयराज विश्वकर्मा, रामकेश विश्वकर्मा, अतीबुल्लाह, रन बहादुर यादव, अजय यादव, मुकेश चौधरी, रमेश चौधरी, चन्द्रभूषण यादव के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।