Breaking News
अमेरिका में शीतकालीन तूफ़ान का कहर: कम से कम 30 मरे, पांच लाख से अधिक बिजली के बिना – वह सब जो आपको जानना आवश्यक हैअमेरिका में बर्फ़ीला तूफ़ान: विभिन्न क्षेत्रों में सर्दी के मौसम के भीषण प्रकोप से कम से कम 25 लोगों की मौत; 750,000 बिजली के बिना रह गएकनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मार्च में भारत आने की संभावना: एजेंडे में यूरेनियम, व्यापार समझौता; चीन की धुरी के कुछ दिनों बाद आता है‘जो भी उनके खिलाफ आएगा वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा’: टी20 विश्व कप से पहले भारत के अपराजेय दिखने पर इरफान पठान ने दुनिया को दी चेतावनी | क्रिकेट समाचारज़मीन में निवेश करने से पहले जानने योग्य 8 महत्वपूर्ण बातेंलाल झंडों के बावजूद, कर्नाटक ने बेंगलुरु में 22 दलित और ओबीसी मठों को 255 करोड़ रुपये की जमीन दी। बेंगलुरु समाचारचीन के शीर्ष जनरल पर आधिकारिक पदोन्नति के बदले अमेरिका को परमाणु रहस्य लीक करने का आरोप: रिपोर्टअभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा, एलीट क्लब में शामिल हुए | क्रिकेट समाचारअनुभवी पत्रकार और लेखक मार्क टुली का 90 वर्ष की उम्र में निधन | भारत समाचारचोर ने चुराया फोन, देखी प्रेमानंद महाराज जी की फोटो – बिना कुछ कहे लौटा दिया!

पंचपरगनिया भाषा के छात्रों का बनभोज सह पुस मिलन समारोह

Follow

Published on: 07-01-2024

राॅंची (झारखंड)। पंचपरगनिया भाषा विकास केंद्रीय समिति, बूंण्डू के द्वारा वनभोज सह पुस मिलन समारोह का आयोजन बुंडू स्थित सूर्य मंदिर परिसर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. दीनबंधु महतो ने पंचपरगनिया संस्कृति और टुसू पर्व की ऐतिहासिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि टुसू नामक कन्या काशीपुर राजा की पुत्री थी।

उसकी स्मृति में टुसू पर्व का आयोजन किया जाता है। समिति के सचिव डॉ. करम चंद्र अहीर ने वर्तमान पीढ़ी को अपनी भाषा संस्कृति को बचाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। टुसू पर्व पंचपरगनिया संस्कृति की धरोहर है इसे संरक्षण देकर टुसू संस्कृति को विश्व पटल पर स्थापित करने की बात कही।

इस अवसर पर राॅंची विश्वविद्यालय पंचपरगनिया विभाग, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, पांच परगना किसान कॉलेज, डोरंडा कॉलेज राॅंची के छात्र-छात्राओं के द्वारा टुसू आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

इस मौके पर गौरेन्द्र नाथ गोंझू, प्रो. लखींद्र मुंडा, प्रो. लक्ष्मीकांत प्रमाणिक, हलधर अहीर, सहदेव महतो, दिनेश प्रसाद सिंह, राम दुर्लभ सिंह मुंडा, रमाकांत महतो, पुरेंद्रनाथ अहीर, राजकिशोर स्वांसी, प्रो. विद्यासागर यादव, प्रो. कृष्ण सिंह मुंडा सैनाथ सिंह मुंडा, रूपेश, सुदर्शन, धर्मेंद्र, चंद्रदेव आदि उपस्थित थे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।