Breaking News
अमेरिका में बर्फ़ीला तूफ़ान: विभिन्न क्षेत्रों में सर्दी के मौसम के भीषण प्रकोप से कम से कम 25 लोगों की मौत; 750,000 बिजली के बिना रह गएकनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मार्च में भारत आने की संभावना: एजेंडे में यूरेनियम, व्यापार समझौता; चीन की धुरी के कुछ दिनों बाद आता है‘जो भी उनके खिलाफ आएगा वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा’: टी20 विश्व कप से पहले भारत के अपराजेय दिखने पर इरफान पठान ने दुनिया को दी चेतावनी | क्रिकेट समाचारज़मीन में निवेश करने से पहले जानने योग्य 8 महत्वपूर्ण बातेंलाल झंडों के बावजूद, कर्नाटक ने बेंगलुरु में 22 दलित और ओबीसी मठों को 255 करोड़ रुपये की जमीन दी। बेंगलुरु समाचारचीन के शीर्ष जनरल पर आधिकारिक पदोन्नति के बदले अमेरिका को परमाणु रहस्य लीक करने का आरोप: रिपोर्टअभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा, एलीट क्लब में शामिल हुए | क्रिकेट समाचारअनुभवी पत्रकार और लेखक मार्क टुली का 90 वर्ष की उम्र में निधन | भारत समाचारचोर ने चुराया फोन, देखी प्रेमानंद महाराज जी की फोटो – बिना कुछ कहे लौटा दिया!‘मतदाता एक भाग्य विधाता’: पीएम मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। भारत समाचार

थाना नगर पुलिस व एसओजी व सर्विलांस टीम बस्ती के संयुक्त कार्यवाही से नगर बाजार में हुई चोरी का सफल अनावरण, माल सहित अभियुक्तगण गिरफ्तार!

Published on: 11-01-2024

शमसुलहक ख़ान की रिपोर्ट

थाना नगर पुलिस व एसओजी व सर्विलांस टीम बस्ती के संयुक्त कार्यवाही से नगर बाजार में हुई चोरी का सफल अनावरण, माल सहित अभियुक्तगण गिरफ्तार!

आज दिनांक 11.01.2024 को थाना नगर पुलिस व एसओजी व सर्विलांस टीम बस्ती के संयुक्त कार्यवाही से नगर बाजार में हुई चोरी के सम्बन्धित मु0अ0सं0 07/2024 धारा 457/380/411/427 आईपीसी थाना नगर में सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये दो अभियुक्तगण 1. दुर्गेश उर्फ डुग्गी पुत्र राम साकिन फुलवरिया थाना नगर जनपद बस्ती 2. फकरूद्दीन पुत्र सिकन्दर साकिन मालीटोला (नगर खास) थाना नगर जनपद बस्ती को राजकोट तिराहा नगर बाजार से समय करीब 11.10 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तारी का समय व स्थानः
राजकोट तिराहा नगर बाजार समय करीब 11.10 बजे,

बरामदगी का विवरणः
48047/- रूपया, एक अदद लोहे का ब्लेड़ लोहा काटने वाला, 1 अदद मॉनीटर

संक्षिप्त विवरणः कौशल गुप्ता पुत्र सम्पत्त गुप्ता साकिन नगर बाजार थाना नगर जनपद बस्ती द्वारा लिखित सूचना दिया गया कि 04/05.01.2024 की रात को हमारी दुकान का ताला तोड़ कर बोरे में रखा दो लाख पचास हजार रूपया मय कैमरा व डीवीआर चुरा लिया गया है। जिस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 07/2024 धारा 457/380 आईपीसी दर्ज कर विवेचना उ0नि0 अवधेश शर्मा द्वारा सम्पादित की जा रही थी। आज दिनांक 11.01.2024 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण को एसओजी टीम व सर्विलांस टीम बस्ती तथा थाना नगर पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही से गिरफ्तारी कर अभियुक्तगण के कब्जे से 48047/- रूपया एक अदद लोहे का ब्लेड़ लोहा काटने वाला व मॉनीटर बरामद कर सर्व सील मोहर कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः

  1. थानाध्यक्ष संतोष कुमार थाना नगर जनपद बस्ती।
  2. उ0नि0 गजेन्द्र प्रताप सिंह (प्रभारी SOG) जनपद बस्ती ।
  3. उ0नि0 अवेधश शर्मा थाना नगर जनपद बस्ती ।
  4. उ0नि0 शशिकान्त (प्रभारी सर्विलांस सेल) जनपद बस्ती ।
  5. का0 देवेन्द्र निषाद, का0 विजय यादव, का0 गजेन्द्र प्रताप सिंह, का0 अभिषेक सिंह (SOG) जनपद बस्ती।
  6. हे0का0 सत्येन्द्र सिंह (सर्विलांस सेल) जनपद बस्ती ।
  7. का0 धनवंत गुप्ता, का0 अमित कुमार यादव, का0 अजय कुमार थाना नगर जनपद बस्ती।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।